Tuesday, November, 25,2025

हर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस वोटर काटने की कर रहे साजिश

जयपुर: राजस्थान में चल रहा विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) अब सियासी जंग का मैदान बन गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे कांग्रेस समर्थक वोटरों को सुनियोजित तरीके से हटाने की 'साजिश' बताया तो भाजपा ने इसे 'बौखलाहट का भ्रामक प्रलाप' करार देते हुए पलटवार किया। एक तरफ कांग्रेस 29 नवंबर को पूरे प्रदेश में आंदोलन की रणनीति बनाने जा रही है तो दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व इसे पारदर्शी प्रक्रिया बता रहा है और डोटासरा पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं।

पीसीसी चीफ डोटासरा ने एसआईआर कार्यक्रम पर भाजपा पर जुबानी प्रहार किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि एएसडी (एबसेंट, शिफ्टेड, डेड) के नाम पर हर विधानसभा क्षेत्र में 20-25 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश चल रही है। उन्होंने दावा किया कि ये वोट खास तौर पर कांग्रेस के हैं और खासकर उन इलाकों में यह हो रहा है जहां कांग्रेस का प्रभाव ज्यादा है। डोटासरा ने कहा-ए (एबसेंट) में 100 प्रतिशत, एस (शिफ्टेड) में 50 प्रतिशत और डी (डेड) में भी 50 प्रतिशत गड़बड़ी की जा रही है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मनमाने ढंग से लोगों को अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत घोषित कर रहे हैं। बाद में जब व्यक्ति खुद दस्तावेज लेकर पहुंचता है तो उसे टाल दिया जाता है।

दिसंबर में खुलेगा पूरा खेलः डोटासरा

डोटासरा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कितने मतदाता थे और दिसंबर में एसआईआर के बाद कितने बचेंगे, यह पूरी तस्वीर साफ कर देगा। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पुनरीक्षण पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के तहत हो रहा है।

SIR की समीक्षा के लिए बैठक 29 को

डोटासरा ने ऐलान किया कि एसआईआर की समीक्षा के लिए 29 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति तय होगी और जिलाध्यक्षों को नए टास्क दिए जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने 52 हजार बूथों पर बीएलए नियुक्त किए हैं, लेकिन बीएलओ उन्हें सहयोग नहीं कर रहे। इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

BJP का पलटवार... डोटासरा बौखलाहट में दे रहे भ्रामक बयानः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डोटासरा के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखला कर वे असत्य और भ्रामक बयान दे रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। अब ये लोग आधारहीन आरोप लगा रहे है। भाजपा सरकार पारदर्शी और जवाबदेही वाली है। कांग्रेस के समय पर्ची-दलाली चलती थी, हमारे यहां सिर्फ नियम और कानून चलता है। राठौड़ ने आगे कहा कि कांग्रेस 2023 की हार पचा नहीं पाई और 2028 का दिवास्वप्न देख रही है। राजस्थान की जनता अब भाजपा के साथ है।

जबरन धर्मांतरण करने वालों की उखाड़ी जाएगी एक-एक ईंट

डोटासरा के धर्मांतरण संबंधी बयानों पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कड़ा प्रहार किया। रावत ने कहा कि कांग्रेस के समय सरकार की शह पर धर्मांतरण होता था। अब हमने सख्त कानून बनाया है। जबरन धर्मांतरण करने वालों की एक-एक ईंट उखाड़ी जाएगी। उन्होंने डोटासरा पर लक्ष्मणगढ़ में दलित लड़की के अपहरण के मामले में धर्मांतरण की छूट देने का आरोप लगाया। बेदम ने कहा कि डोटासरा की कुर्सी खतरे में है, इसलिए वे भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय हुए ट्रांसफर घोटाले और जंगलराज का जिक्र करते हुए कहा कि अब अच्छे कानून बन रहे हैं, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery