Friday, September, 26,2025

आठ लाख रुपए में पर्चा खरीद कर बना थानेदार

जयपुर: एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को अजमेर पुलिस लाइन में तैनात प्रोबेशनर एसआई अशोक सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र के हनुमान नगर गांव का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि अशोक सिंह ने 8 लाख रुपए में लीक पेपर खरीदा और पहली ही प्रतियोगी परीक्षा में सीधे थानेदार बन गया।

एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अशोक सिंह ने एसआई भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक गैंग के सदस्य विनोद कुमार रेवाड़ से संपर्क किया था। रेवाड़ ने उसे व्हाट्सएप के जरिए सॉल्वड पेपर उपलब्ध कराया। अशोक ने यह पेपर पढ़कर 14 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा दी और कुल 310.39 अंक प्राप्त किए। इसी आधार पर वह 396 वीं रैंक से एसआई पद पर चयनित हुआ। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। खास बात यह है कि अशोक का पुलिस भर्ती से कोई पूर्व अनुभव नहीं था। उसने न तो कोई प्रतियोगी परीक्षा दी थी और ना ही कोचिंग ली थी।

बी.टेक करने के बाद वह अपने बड़े भाई के साथ डूंगरी खुर्द गांव में जोधपुर मिष्ठान भंडार नामक रेस्टोरेंट पर काम करता था। इसी दुकान पर पेपर लीक गैंग का सदस्य विनोद रेवाड़ अक्सर कचोरी खाने आता था। यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर रेवाड़ ने अशोक को आठ लाख में पेपर ऑफर किया।

विनोद ने अशोक को ही नहीं, बल्कि अपने गांव के पास के सुभाष मुवाल को भी लीक पेपर दिया था। सुभाष भी एसआई बन गया, लेकिन विनोद की गिरफ्तारी के बाद सुभाष अलवर पुलिस लाइन से फरार हो गया।

निजी स्कूल संचालक विनोद ने मिलीभगत से लिए परीक्षा सेंटर

विनोद रेवाड़ पर एसआई पेपर लीक मामले में 50 हजार रुपए का इनाम था। वह जयपुर जिले के डूंगरी कला गांव का रहने वाला है। पहले यह अपने गांव में 12वीं तक का निजी स्कूल चलाता था और वहीं से उसने पेपर लीक का खेल शुरू किया। बताया जा रहा है जयपुर से 80 किलोमीटर दूरदराज इलाके में स्कूल होने पर भी यह मिलीभगत करते अपने स्कूल में प्रतियोगी परीक्षाओं के सेंटर लेकर आता था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसने यहां हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा किया था।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery