Thursday, June, 26,2025

आरोपियों को मिले सजा, बेगुनाहों को दंडित करना अन्याय

जयपुर: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 (एसआई) को लेकर सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने भर्ती को रद्द नहीं करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भर्ती में गड़बड़ी करने वालों को सजा दी जाए, लेकिन बेगुनाह अभ्यर्थियों को दंडित करना अन्याय होगा। हालांकि, इस भर्ती को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है, वहीं बेरोजगार और विपक्षी नेता इसे रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद भर्ती रद्द करना अभ्यर्थियों के लिए भारी नुकसान होगा।

रद्द करने की मांग राजनीतिक और व्यावसायिक हितों से प्रेरित

एसआई भर्ती की अभ्यर्थी धनश्री चौहान ने कहा कि भर्ती रद्द करने की मांग राजनीतिक और व्यावसायिक हितों से प्रेरित है। उन्होंने चेतावनी दी कि भर्ती रद्द होने पर जांच रुक जाएगी, जिससे गड़बड़ी करने वाले बच निकलेंगे। उन्होंने कहा कि जिनका नाम मेरिट लिस्ट में 20 गुना तक नहीं है, वे आंदोलन कर रहे हैं। चौहान ने यह भी बताया कि सरकार के एएजी ने कोर्ट में 2010 से भर्तियों में गड़बड़ी की बात कही है। ऐसे में क्या सभी भर्तियां रद्द होंगी? परिजनों ने बताया कि 523 चयनित अभ्यर्थी पूर्व में सरकारी सेवा में थे, जिनमें 40 केंद्रीय और 396 राज्य सरकार की सेवा छोड़कर आए। वे बोले, ट्रेनी एसआई को सेवा में भेजा जाए और इस पूरे मामले की जांच जारी रहे। बाद में भी अगर कोई दोषी मिले तो उसे बर्खास्त किया जाए, लेकिन पूरी भर्ती को रद्द कर ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों के हितों पर कुठाराघात नहीं किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 2014, 2015 और 2016 की भर्ती में गड़बड़ी करने वाले तीन एसआई को हाल ही में सरकार ने बर्खास्त किया है।

8 लाख चयनित अभ्यर्थियों के साथ अन्याय की बात करना गलत

चयनित अभ्यर्थियों के परिजन सत्येंद्र राव ने पत्रकारों को बताया कि 2021 में 859 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में 8 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अगस्त 2024 में भर्ती रद्द करने की मांग उठी, तब से 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 52 चयनित एसआई शामिल है। इन पर पेपर लीक और डमी अभ्यर्थियों के जरिए धांधली के आरोप हैं। आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका और एसडीएम हनुमानाराम भी एसओजी की गिरफ्त में हैं। राव ने मांग की कि सरकार निष्पक्ष जांच करे और बड़े मगरमच्छों को सामने लाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा न जाए, लेकिन बेगुनाह ट्रेनी एसआई को सेवा में भेजा जाए। बाद में दोषी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery