Wednesday, May, 27,2026

पेपर लीक केस में RSBCL मैनेजर लोकेंद्र पंड्या अरेस्ट

जयपुर: उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSBCL) के डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंड्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में सागवाड़ा स्थित RSBCL डिपो में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि SI भर्ती-2021 के प्रश्नपत्र RPSC के तत्कालीन सदस्य बाबूलाल कटारा से लोकेंद्र के भाई कुंदन कुमार पंड्या ने 50 लाख रुपए में खरीदे थे। इसके बाद लोकेंद्र पंड्या ने अपने बेटे नैतिक पंड्या, बेटी नेहा पंड्या और भतीजी रिद्धि पंड्या को परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्रों के उत्तर पढ़ाकर तैयारी करवाई। इतना ही नहीं, वह खुद अपनी गाड़ी से तीनों को जयपुर लेकर आया और लिखित परीक्षा दिलवाई।

जांच में सामने आया कि नैतिक पंड्या को हिंदी विषय में 200 में से 143.43 अंक और सामान्य ज्ञान में 147.20 अंक मिले थे, जबकि नेहा पंड्या को हिंदी में 158.89 और सामान्य ज्ञान में 153.46 अंक प्राप्त हुए थे। तीनों अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हो गए थे, हालांकि बाद में फिजिकल टेस्ट में असफल रहे। नैतिक, नेहा और रिद्धि को 10 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसओजी के अनुसार, कुंदन कुमार पंड्या ने सितंबर 2021 में बाबूलाल कटारा को हर्बल दवाइयों के बहाने लिफाफे में रकम पहुंचाई थी। इसके बदले कटारा ने 13, 14 और 15 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा के सभी पेपर उपलब्ध कराए थे। लोकेंद्र पंड्या को कोर्ट में पेश कर 28 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अब तक कुल 142 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि SI भर्ती परीक्षा-2021 रद्द की जा चुकी है और अब यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery