Tuesday, August, 12,2025

राठौड़ बोले- 'यह रिश्ता क्या कहलाता है?'

जयपुर: राजस्थान में एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में अब सियासी घमासान मच गया है। इस प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुरक्षाकर्मी और उसके बेटे की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं ने जुबानी हमला बोला है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले को युवाओं के साथ 'सबसे बड़ा विश्वासघात' बताया है। राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एसआई पेपर लीक मामला केवल एक भ्रष्ट व्यक्ति की करतूत नहीं है, बल्कि यह उस व्यक्ति का मामला है, जो वर्षों तक अशोक गहलोत के सबसे करीबी लोगों में से एक रहा। गहलोत का यह सुरक्षाकर्मी न केवल उनकी सुरक्षा से जुड़ा था, बल्कि उनके निजी जीवन की सूचनाओं तक भी उसकी सीधी पहुंच थी। राठौड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'आखिरकार यह रिश्ता क्या कहलाता है?'

राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, कोई नहीं बचेगाः पटेल

प्रदेश के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि पेपर लीक प्रकरण में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत के इतने करीबी व्यक्ति का इस घोटाले में पकड़ा जाना गंभीर चिंता का विषय है। पटेल ने यह भी कहा कि कानून निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करेगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। पटेल ने गहलोत से इस पूरे मामले पर सफाई देने की मांग की। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि फोन टैपिंग विवाद पर भी गहलोत ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था, जबकि उनके तत्कालीन ओएसडी ने उन पर कई आरोप लगाए थे। इसके साथ ही पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि गहलोत ने अपने ही पार्टी प्रत्याशियों को हराने की साजिश रची, लेकिन उन्होंने इस पर भी कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि गहलोत सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं, जबकि उनके कार्यकाल के घोटाले एक-एक कर सामने आ रहे हैं। पटेल ने यह भी कहा कि परीक्षा रद्द करने और दोषियों की गिरफ्तारी दो अलग मुद्दे हैं। कुछ लोग परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके, लेकिन सरकार की प्राथमिकता दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery