Wednesday, November, 26,2025

सहित 4 मास्टरमाइंड आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना जगदीश विश्नोई समेत चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली की एकल पीठ ने बुधवार को यह आदेश दिया। जमानत खारिज होने वाले अन्य आरोपी राजीव विश्नोई, कार्तिकेय शर्मा और रिंकू यादव हैं। राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक अनुराग शर्मा व एडवोकेट अक्षत शर्मा ने जमानत का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि जगदीश विश्नोई इस गैंग का मास्टरमाइंड है, जिसने संगठित तरीके से पेपर लीक कर भर्ती प्रक्रिया की पवित्रता को ठेस पहुंचाई। राजीव विश्नोई अभ्यर्थी होने के साथ गैंग हैंडलर भी था, जबकि कार्तिकेय शमां ने पेपर खरीदकर रिंकू यादव को बेचा। अभियोजन के पास सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। जगदीश विश्नोई को इसी साल फरवरी में जेईएन भर्ती-2020 पेपर लीक मामले में जमानत मिली थी, लेकिन एसआई मामले में गिरफ्तारी के कारण वह रिहा नहीं हो सका। अब हाई कोर्ट ने इस मामले में भी जमानत खारिज कर दी है। सांचौर के दांता निवासी जगदीश को गिरोह के लोग "गुरुजी" कहकर बुलाते थे। उसके खिलाफ पेपर लीक व नकल के कुल 11 मामले दर्ज हैं। वह 2007 में ही पेपर लीक कर थर्ड ग्रेड टीचर बना था और उसके बाद से लगातार इस धंधे में सक्रिय रहा। फरवरी 2024 में एसओजी ने उसे फिर गिरफ्तार किया था।

सुप्रीम कोर्ट से दीपक मीणा को जमानत

वहीं एसआई भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी घोटाले में लालसोट, दौसा निवासी दीपक मीणा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत प्रदान की है। दीपक पर डमी उम्मीदवार बैठाने के आरोप है, जिसमें एक सरकारी शिक्षक रोशन लाल मीणा ने उनकी जगह परीक्षा दी थी। दीपक ने लिखित परीक्षा पास की, लेकिन शारीरिक परीक्षण में असफल रहे। 18 अगस्त 2025 को राजस्थान हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द करते हुए जमानत मंजूर की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery