Friday, June, 27,2025

उपराष्ट्रपति के प्रयासों से शेखावाटी को जल्द मिलेगा यमुना का पानी

जयपुर: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में जल संकट से राहत की दिशा में अब एक बड़ी पहल आकार लेने लगी है। नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की मुलाकात के दौरान शंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों की जल समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि शेखावाटी की प्यास बुझाने के लिए बहुप्रतीक्षित यमुना जल समझौते की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को लिए जल्द ही एक कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा। राजस्थान और हरियाणा सरकारों द्वारा गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक 7 अप्रैल 2025 को यमुनानगर (हरियाणा) और दूसरी बैठक 25 अप्रैल 2025 को पलवल में आयोजित की जा चुकी है। इन बैठकों के बाद परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर ठोस दिशा तय हुई है।

सिंचाई के लिए भी उपलब्ध हो सकेगा पर्याप्त पानी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का गृह जिला झुंझुनूं है और वे इस क्षेत्र की अल समस्या से भलीभांति परिचित है। किसानों की जरूरतों और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए वे लंबे समय से इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है। हाल ही में चिड़ावा कस्बे में यमुना जल लाने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन भी किया था। अब यह परियोजना झुंझुनूं, सीकर और चूरू जैसे जल संकटग्रस्त जिलों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। इससे न केवल पेयजल की समस्या सुलझेगी बल्कि सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे जयपुर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। इस दौरान वे पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्याधर नगर स्टेडियम स्थित भैरोसिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड भी मौजूद रहेंगी। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद मदन राठौड सहित कई अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय भैरीसिंह शेखावत वर्ष 2002 से 2007 तक भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति रहे। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 1952 में राजस्थान विधानसभा से शुरू किया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया।

अभी तक नहीं मिला पानी

साल 1994 में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच हुए समझौते के अनुसार यमुना नदी के कुल 11,983 MCM जल का आवंटन किया गया था, जिसमें राजस्थान राज्य को वार्षिक 1119 MCM जल आवंटित किया गया था। समझौते के अनुसरण में यमुना अपर यमुना रिवर बोर्ड (UYRB) की 22 वीं बैठक वर्ष 2001 में हथिनी कुड बैराज (ताजेवाला हेड) पर आयोजित की गई थी। इसमें मानसून अवधि (जुलाई से अक्टूबर) में 1917 क्यूसेक (वार्षिक 577 MCM) जल राजस्थान को आवंटित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन हथिनी कुंड बैराज से जल लाने के लिए आवश्यक ढांचागत संसाधनों की कमी के कारण अब तक राजस्थान को यह जल नहीं मिल सका।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery