Tuesday, March, 17,2026

तीसरी बार IHMS फेल, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

जयपुर: सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) का मुख्य सर्वर मंगलवार को अचानक बंद होने से पूरे प्रदेश में सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया। जयपुर सहित कई शहरों के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी और आईपीडी सेवाओं के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। नगर निगमों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। एक पखवाड़े में यह तीसरी बार है जब IHMS सर्वर की खराबी ने व्यवस्था को चरमरा दिया।

सवाई मानसिंह अस्पताल में सुबह से ही IHMS सर्वर धीमा चलने लगा। ओपीडी पर्ची बनाना, जांच रिपोर्ट जनरेट करना और बिल तैयार करना मुश्किल हो गया। मरीजों को एक-एक काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आईपीडी में भर्ती, डिस्चार्ज और दवा वितरण की प्रक्रिया भी रुक रुककर चली। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि तुरंत इलाज प्रभावित न हो, इसलिए बिना पर्ची के ही मरीजों को डॉक्टरों के पास भेजा गया। अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि डीओआईटी को सूचना दे दी गई थी। मरीजों की भीड़ देखते हुए ब्लड सैंपल लेने का समय शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया। ऑफलाइन तरीके से पंजीकरण शुरू किया गया।

सर्वर की दिक्कत के बीच अस्पताल में दवा काउंटर के सामने भीड़ में एक बुजुर्ग महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। करीब एक घंटे तक वह जमीन पर पड़ी रही, लेकिन आसपास मौजूद लोगों और स्टाफ में से किसी ने उसकी मदद नहीं की। अधीक्षक डॉ. जोशी को जानकारी मिलने के बाद महिला को इमरजेंसी में पहुंचाया गया।

निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का काम रुका

जयपुर नगर निगम में 'राजकाज' सर्वर और 'पहचान' पोर्टल ठप होने से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र जारी करने का काम सुबह से बंद रहा। आवेदकों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। रजिस्ट्रार विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक सर्वर चालू नहीं हो सका। ऑफलाइन फॉर्म भरवाकर जमा किए गए। सर्वर शुरू होते ही इन आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड करने का काम तेजी से शुरू किया गया। फायर एनओसी, टेंडर फाइल जैसे अन्य कार्य भी प्रभावित रहे।

भामाशाह सेंटर भी प्रभावित

भामाशाह से जुड़े सभी केंद्रों पर कई घंटों तक सर्वर बंद रहा। ऑनलाइन काम पूरी तरह ठप हो गए। स्टेट डेटा सेंटर में तकनीकी खामी के कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है। पिछले पखवाड़े में यह तीसरा मौका है जब IHMS में समस्या आई है। स्टेट डेटा सेंटर की तकनीकी खामियों को इसकी वजह बताया जा रहा है। दूरदराज से आए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery