Wednesday, November, 05,2025

सचिवालय शासन-प्रशासन की रीढ़, डिजिटल से बढ़ी पारदर्शिता

जयपुर: राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी का सचिवालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे, लेकिन जैसलमेर में हुए बस हादसे के चलते मुख्यमंत्री कार्यक्रम से थोड़ी देर बाद ही चले गए।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव सुधांश पंत ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कई दिनों से इस कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह किया जा रहा था, परंतु जैसलमेर में हुई दुखद घटना के कारण उन्हें तुरंत रवाना होना पड़ रहा
है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों को शीघ्र ही मुख्यमंत्री कार्यालय पर बुलाऊंगा, सभी की बातें सुनूंगा और आगे की रूपरेखा मिलकर तय करेंगे।

इस अवसर पर पंत ने कहा कि सचिवालय शासन-प्रशासन की रीढ़ की हड्डी है और यहीं से लिए गए निर्णय पूरे राज्य में क्रियान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि सचिवालय की कार्य संस्कृति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और डिजिटल फाइल प्रणाली से अब फाइलों के निस्तारण की रियल टाइम जानकारी मिलती है। शपथ ग्रहण समारोह में सचिवालय कर्मचारी संघ के कजोड़मल मीणा ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।

कार्यस्थल सुविधाओं में किया सुधार

 पंत ने बताया कि सरकार ने निष्पादन समय में उल्लेखनीय कमी, कर्मचारियों की कार्यस्थल सुविधाओं में सुधार और डीपीसी व पदोन्नति प्रक्रियाओं को समयबद्ध करने जैसे कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि नई भर्तियों में 90,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। लिपिक ग्रेड द्वितीय के 584 पदों में से 546 को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। अन्य भर्तियां भी समयबद्ध रूप से होंगी। उन्होंने बताया कि अब इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल पर काम हो रहा है, जिसके लिए 12 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी कर्मचारी सेवाएं ऑनलाइन होंगी। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के 127 प्रकरणों में शिथिलता दी गई है।

ये कर्मचारी और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एसीएस टीएडी कुंजीलाल मीणा, सहकारिता रजिस्ट्रार मुकेश सिंघल, पूर्व अधिकारी संघ अध्यक्ष डॉ. के. के. स्वामी, सचिवालय अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास, शिवजीराम जाट, सीताराम चौधरी, बुद्धिप्रकाश शर्मा, शिवशंकर अग्रवाल और सहायक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery