Friday, March, 06,2026

सीएस वी. श्रीनिवास ने ली कई अहम बैठकें

जयपुर: रंगों के पर्व होली के बाद पहले कार्य दिवस पर राजस्थान सचिवालय में राजकाज की गहमा-गहमी साफ नजर आई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बुधवार सुबह 10:30 बजे से ही लगातार बैठकों में व्यस्त रहे। होली के बाद पहले कार्य दिवस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, पीएसएफ वैभव गालरिया, आईएएस हिमांशु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सीएस कार्यालय स्टाफ ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

दिनभर चली बैठकों में सीएस ने आरआरटीएस से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर एसीएस शिखर अग्रवाल के साथ मंथन किया। इसके बाद निवेश प्रस्तावों की मंजूरी को लेकर बैठक आयोजित की गई। दोपहर 12:30 और 3 बजे कार्मिक विभाग की बैठकों में आरपीएस अधिकारियों की एसीआर तथा राज्य सेवा अधिकारियों के निलंबन मामलों की समीक्षा की गई। वहीं सीएस ने स्कूल जाने वाली बालिकाओं की माहवारी स्वच्छता नीति पर चर्चा की। साथ ही जल संरक्षण सेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery