Thursday, April, 02,2026

सरकारी स्कूलों में भी 1 अप्रैल से सत्रारंभ, रचा जा रहा नया इतिहास

जयपुर: राज्य के शिक्षा जगत में 1 अप्रैल 2026 को नया इतिहास रचा जा रहा है। पहली बार स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई की जगह 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। प्रदेश के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों में 70 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। अब प्राईवेट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी 1 अप्रैल से ही प्रवेश शुरू होने से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ेगा, ड्रॉपआउट कम होगा और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों बल मिलेगा। 1 अप्रैल के साथ ही सत्रारंभ के साथ शिक्षारंभ की भी पूरी तैयारियां की गई हैं। इस क्रम में सत्र के पहले दिन से ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग पिछले कई महीनों से कड़ी मशक्कत कर रहा है। पढ़ाई के दिनों और छुट्टियों के दिनों का नया शैक्षणिक कैलेंडर बनाया गया है।

शिक्षा जगत में इस क्रांतिकारी बदलाव और महत्वपूर्ण फैसले के पीछे दरअसल, विभाग के पूर्व सचिव कृष्ण कुणाल का बड़ा
योगदान रहा है। 1 अप्रैल 2026 को ऐतिहासिक दिन बनाने के लिए वह कई महीनों से जी-जान से जुटे हुए थे। शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को निरंतर जानकारी और मंजूरी के साथ वह लगातार आगे बढ़ते गए और इस महत्वपूर्ण तारीख को इतिहास में दर्ज कराने में सफल हुए है, लेकिन रोचक संयोग यह हुआ कि अपने प्रयासों को फलीभूत होता देखने से पूर्व ही 19 मार्च को सरकार ने शिक्षा विभाग से उनका ट्रांसफर कर दिया।

शिक्षा विभाग में 2 मार्च 2024 से 20 मार्च 2026 तक कृष्ण कुणाल ने 2 साल 15 दिन की लंबी और रिकॉर्ड इनिंग खेली है। पिछले एक दशक में एसीएस से लेकर प्रिंसीपल सेक्रेटरी तक आधा दर्जन आईएएस अफसरों ने इस विभाग की कमान संभाली है। लेकिन मात्र 56 दिन से लेकर अधिकतम डेढ़ साल तक ही ये सभी आईएएस इस कुर्सी पर टिक पाए। लेकिन एक कठिन मंत्री के बावजूद कृष्ण कुणाल ने दो साल से भी ज्यादा की सफल लंबी पारी खेली। 2003 बैच के आईएएस कृष्ण कुणाल ने अपने दो साल के कार्यकाल में विभाग को नई दिशा और दशा दी है। सख्त कार्यशैली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के नवाचार प्रयासों से विभाग में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

\प्रदेशभर में स्कूलों के औचक निरीक्षण के जरिए टीचर व स्टूडेंट्स को अनुशासन में बांधने का कुणाल ने बड़ा काम किया। कई
बार इस निरीक्षण के दौरान क्लासों में ब्लैक बोर्ड पर चॉक से लिखकर छात्रों को पाठ भी पढ़ाए। टीचरों के ट्रांसफर की जटिल समस्या को भी वह काफी हद तक सुलझा पाए। राइजिंग राजस्थान में प्रयास करके कृष्ण कुणाल ने कुल 297 निवेशकों के साथ 18 हजार करोड़ से भी ज्यादा के एमओयू करवाए। बताते हैं कि इसमें से 1200 करोड़ के एमओयू धरातल पर आ चुके हैं।

शैक्षणिक स्तर सुधारने के साथ-साथ स्कूल ड्रेसेज, पाठ्य पुस्तकें और साइकिलों के वितरण में समयबद्धता कायम हुई। नए स्कूल भवनों के निर्माण और उनकी मरम्मत के उल्लेखनीय कार्य भी पिछले वर्षों में हुए हैं। हरियालो राजस्थान अभियान में ढाई करोड़ पौधरोपण और सैनिक डे परेड में उल्लेखनीय कार्य के लिए भी कुणाल को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से सराहना मिली थी।

यह जानना रोचक होगा कि 18 व 19 मार्च को कुणाल दिल्ली में केंद्र सरकार से जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट मंजूर कराने में जुटे थे। लगभग एक हजार करोड़ की मंजूरी पाने में वे सफल भी हो गए थे। लेकिन इस सफलता से प्रफुल्लित हो वे जब वापस जयपुर लौट रहे थे, तभी रात लगभग 9 बजे दिल्ली के रास्ते में उन्हें ट्रांसफर ऑर्डर मिला। कुणाल अब ग्रामीण विकास विभाग में सचिव बन गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery