Thursday, April, 02,2026

प्रदेश में नया सत्र शुरू... इस बार 244 दिन खुलेंगे स्कूल

जयपुर: राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026 27 बुधवार से शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने इस बार का पूरा शिविरा पंचांग जारी कर दिया है, जिसमें अवकाश, परीक्षा कार्यक्रम और दैनिक गतिविधियों को लेकर अनेक महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। विभाग का उद्देश्य शिक्षण दिवसों की संख्या बढ़ाकर छात्रों की नियमित पढ़ाई को मजबूत करना है।

पिछले सत्र की तुलना में कामकाजी दिनों में वृद्धि की गई है, जबकि कुछ छुट्टियों को घटाया गया है। इस बार सत्र के दौरान कुल 121 दिन की छुट्टियां रहेंगी, जिनमें 52 रविवार शामिल हैं। शेष 69 दिन अन्य अवकाश होंगे। इससे 244 दिन स्कूल संचालित रहेंगे, जो पिछले सत्र के 236 दिनों से 8 दिन अधिक हैं। इस बार 8 सार्वजनिक छुट्टियां कम कर दी गई हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक रहेगा। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से दोबारा खुलेंगे। पहले स्कूल 1 जुलाई को खुलते थे। दीपावली की छुट्टियां 4 से 15 नवंबर तक कुल 11 दिन की होंगी। शीतकालीन अवकाश 1-10 जनवरी 2027 तक सीमित रखा गया है।

डिजिटल शिक्षा व अतिरिक्त गतिविधियां

सत्र में डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। स्कूलों में IT लैब और स्मार्ट क्लासरूम को मजबूत किया जाएगा। 'नो बैग डे', बाल सभा और अभिभावक-शिक्षक बैठकें नियमित रूप से आयोजित होंगी। सितंबर माह में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। हर महीने 'शक्ति दिवस' के अंतर्गत छात्रों को आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी। सरकारी स्कूलों में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 18-19 सितंबर को और राज्य स्तरीय सम्मेलन 27-28 नवंबर को होगा। इन दिनों अवकाश रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रवेश 11 जुलाई तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

अक्टूबर से बदलेगा स्कूल का समय

एक पारी वाले स्कूल सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक चलेंगे। दो पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक संचालित होंगे, जिसमें प्रत्येक पारी पांच घंटे की होगी।

परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित

परीक्षाओं का शेड्यूल भी बदला गया है। प्रथम परख 13 से 15 मई 2026 तक, द्वितीय परख 17 से 19 अगस्त तक, अर्धवार्षिक परीक्षा 15 से 29 अक्टूबर के बीच और तृतीय परख 17 से 19 दिसंबर तक होगी। स्थानीय वार्षिक परीक्षा 8 से 20 मार्च 2027 के मध्य आयोजित की जाएगी तथा परिणाम 25 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे। पूरक परीक्षा 8 से 10 अप्रैल तक होगी और इसका परिणाम 15 अप्रैल तक जारी किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery