Thursday, April, 30,2026

स्कूलों में अब छात्रों के नाम होंगे सम्मानजनक और अर्थपूर्ण

जयपुर: प्रदेश की स्कूलों में अब छात्रों के नाम सम्मानजनक होंगे। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों से चर्चा कर बच्चों के लिए अच्छे और अर्थपूर्ण नाम सुझाएं। कुछ मामलों में नामों के साथ जातिसूचक या असम्मानजनक शब्द जोड़ दिए जाते हैं। अब 'वाल्मीकि' या सम्मानजनक गोत्र जैसे विकल्प भी सुझाए जाएंगे, ताकि सामाजिक सम्मान बना रहे और भेदभाव की भावना समाप्त हो। बुधवार को शिक्षा संकुल में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विभाग ने पाया कि कई विद्यार्थियों के नाम अटपटे, निरर्थक या अनुचित हैं, जो उनके व्यक्तित्व और आत्मसम्मान पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे नामों की पहचान की गई है। दिलावर ने कहा, इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं में 12 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें लगभग 11,500 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 में एक दिव्यांग छात्र ने दोनों हाथ न होने के बावजूद पूर्ण अंक हासिल कर मिसाल कायम की। राजस्थान शिक्षा व्यवस्था में 14वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

प्रवेश उत्सव और समावेशी शिक्षा

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 27 मार्च से 11 जुलाई तक प्रवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नामांकन बढ़ाना और शिक्षा से वंचित बच्चों को प्राथमिकता देना है। घुमंतू जातियों के विद्यार्थियों को बिना आईडी के भी प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथानाचार्यों को प्रतिदिन कक्षाओं का निरीक्षण करने और खुद अध्यापन कार्य करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

नशा मुक्त और अनुशासित वातावरण

शिक्षा विभाग ने उन कर्मचारियों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया है, जो नशा, धूम्रपान या गुटखा का सेवन करते हैं। भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी कार्यालय और स्कूलों में दिन की शुरुआत वंदे मातरम् तथा समापन जन गण मन से करना अनिवार्य कर दिया गया है।

पूर्व छात्र परिषद और एलुमिनाई मीट

प्रदेश के सभी विद्यालयों में पहली बार पूर्व छात्र परिषद का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से साल में एक बार पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित होगा। पूर्व छात्रों की भागीदारी से विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर और भवन निर्माण में सुधार होगा। यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।

दो बार दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

अब छात्र दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। पहली परीक्षा के 45 दिन बाद दूसरी आयोजित होगी, जिससे विद्यार्थी अपने अंक सुधार सकेंगे। हालांकि, पहली परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

बच्चों को खेलों से जोड़ें

शारीरिक शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पीरियड में बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से जोड़ें। इससे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा। इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery