Thursday, April, 30,2026

300 करोड़ की सौगात... जर्जर स्कूलों को नई जिंदगी

जयपुर: राजस्थान में जर्जर सरकारी स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राज्य के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश के हजारों विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का रास्ता साफ हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधारभूत संरचना तैयार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर विद्यार्थी को सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र के सहयोग और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

5 साल में 12,335 करोड़ का मेगा प्लान

राजस्थान सरकार ने जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति सुधारने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इस संबंध में राज्य सरकार ने राजस्थान हाई कोर्ट में 792 पेज का एक्शन प्लान प्रस्तुत किया है, जिसमें अगले पांच वर्षों में 12,335 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। योजना के तहत प्रदेश में कुल 3,587 जर्जर स्कूलों की पहचान की गई है, जिनके पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

शिक्षा में बदलाव की उम्मीद

केंद्र की 300 करोड़ रुपए की स्वीकृति और राज्य सरकार की पांच वर्षीय योजना से अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है। यह पहल न केवल भवनों के पुनर्निर्माण तक सीमित है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

क्या-क्या होंगे काम

  • 3,587 स्कूलों के नए भवन निर्माण के लिए 2,487 करोड़ रुपए
  • 22,589 भवनों की मरम्मत के लिए 1,129 करोड़ रुपए
  • 83,783 नए कमरे बनाने के लिए 8,378 करोड़ रुपए
  • 13,616 शौचालयों के निर्माण व मरम्मत के लिए 340 करोड़ रुपए
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery