Tuesday, July, 28,2026

स्कूलों में छतों की देखी वास्तविक स्थिति, मिड-डे मील चखा

जयपुर: सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता और भवनों की वास्तविक स्थिति का जमीनी आकलन करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव बुधवार को एक्शन मोड में नजर आए। यादव ने जयपुर और दौसा के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। यादव केवल अधिकारियों से जानकारी लेने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि स्वयं विद्यालय भवनों की छतों पर चढ़कर निर्माण गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जर्जर विद्यालय भवनों को खाली कर बिना देरी ध्वस्त करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत कराने और निर्माणाधीन भवनों का नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्ट कराने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो भवन गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उत्तरेंगे, उनका पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

दौसा में समीक्षा बैठक, दो टूक चेतावनी

दौसा कलेक्ट्रेट में शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता से समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

KGBV में छात्राओं व शिक्षकों से सीधा संवाद

बस्सी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान राजेश यादव ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) में छात्राओं से शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की समस्याओं, नामांकन और शिक्षण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की और बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मिड-डे मील चखकर भोजन की गुणवत्ता जांची। साथ ही वर्षा के दौरान छतों पर जलभराव रोकने, विद्यालय परिसरों की नियमित साफ-सफाई और भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निजी स्कूलों की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग

राजेश यादव ने अधिकारियों को राजशाला संबलन एप के माध्यम से निजी विद्यालयों की नियमित डिजिटल मॉनिटरिंग और शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery