Thursday, April, 30,2026

'सार्थक नाम' सूची से भजनलाल गायब, राहुल-अशोक को दी जगह

जयपुर: शिक्षा विभाग के 'सार्थक नाम अभियान' के तहत जारी नामों की सूची अब सवालों के घेरे में आ गई है। विभाग ने मंगलवार को कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए लड़कों के 1409 और लड़कियों के 1541 नामों की सूची जारी की है, जिन्हें सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त और गर्व करने योग्य बताया गया है, लेकिन इस सूची में कई बड़े व प्रचलित नामों को शामिल नहीं किए जाने और कुछ विवादित नामों के चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सकारात्मक अभियान में अफसरों की नाम चयन की चूक ने विवाद पैदा कर दिया है।

क्या है अभियान का उद्देश्य

विभाग के अनुसार 'सार्थक नाम अभियान' का उद्देश्य बच्चों में आत्मसम्मान और सकारात्मक पहचान विकसित करना है। नाम व्यक्ति के व्यक्तित्व और सामाजिक छवि को दर्शाता है, इसलिए ऐसे नामों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो सरल, सकारात्मक और सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त हो।

'वसुंधरा' जैसे नाम भी सूची में शामिल नहीं

विभागीय दस्तावेज के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य ऐसे नामों को बदलना है, जो अर्थहीन, नकारात्मक या बच्चों के आत्मविश्वास पर विपरीत प्रभाव डालते है। इसके लिए स्कूल स्तर पर अभिभावकों की सहमति से नाम संशोधन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हालांकि सूची सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'भजनलाल' नाम शामिल नहीं किया गया, जबकि 'अशोक' और 'राहुल' जैसे नामों को जगह दी गई है। यही नहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम 'वसुंधरा' को भी सूची में स्थान नहीं मिला। इसके अलावा 'सुषमा' और 'विजया' जैसे नाम जो सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित रहे हैं, उन्हें भी शामिल नहीं किया गया। वहीं लड़कियों की सूची में 'प्रियंका', 'प्रियदर्शिनी' और 'इंदिरा' जैसे नाम शामिल किए गए हैं, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल और गहरे हो गए हैं।

विवादित नामों से बढ़ा असमंजस

शिक्षा विभाग का तर्क है कि ऐसे नामों को बदलने की पहल की जा रही है, जो भविष्य में शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं, लेकिन सूची में शामिल कुछ नाम खुद इस तर्क पर खरे नहीं उतरते। लड़को की सूची में दहीभाई, जयचंद, दगडूराम और कामदेव जैसे नाम शामिल किए गए हैं, जबकि लड़कियों के लिए सुझाए गए नामों में चंपाकली, कैकयी, गुलकंद, गुलाबी, 'नागश्री' और सती जैसे नाम शामिल हैं। सती नाम तो महिमामंडन से जुड़ा है, जिसकी आधिकारिक तौर पर मनाही है। इतना ही नहीं, बालिकाओं के लिए सुझाए गए कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो पुल्लिंग का आभास देते हैं, जैसे कमललोचन, हितकारी, फणिभूषण और झंकार, जिन्हें बालिकाओं की सूची में शामिल किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery