Thursday, April, 30,2026

शिक्षा मंत्री बोले- सूची अभी अंतिम नहीं, संशोधन होगा

जयपुर: शिक्षा विभाग के 'सार्थक नाम अभियान' के तहत जारी नामों की सूची अब बड़े विवाद का कारण बन गई है। विभाग ने कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों के नाम संशोधन के लिए 2950 नामों की सूची जारी की है, जिसमें लड़कों के 1409 और लड़कियों के 1541 नाम शामिल हैं। विभाग का दावा है कि ये नाम संस्कृति और परंपरा के अनुरूप तथा सकारात्मक अर्थ वाले हैं, लेकिन सूची सामने आते ही इसमें कई बेतुके और आपत्तिजनक नामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 'सच बेधड़क' समाचार पत्र में इस मुद्दे को लेकर प्रकाशित खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर इतनी बड़ी सूची को बिना गंभीर परीक्षण के अंतिम रूप कैसे दिया गया। सूची में सामान्य हिंदी शब्दों की वर्तनी तक गलत पाई गई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अभियान बच्चों के आत्मसम्मान के साथ मजाकः डोटासरा

इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह अभियान बच्चों के आत्मसम्मान के साथ मजाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की मूल समस्याओं को नजरअंदाज कर ऐसे प्रयोग क्यों किए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन जैसी सुविधाओं का अभाव पहले से है, लेकिन सरकार इन मुद्दों के बजाय इस तरह के अभियान चला रही है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में अब शिक्षा नहीं, संस्कारों के नाम पर एक विशेष 'सोच' पढ़ाई जा रही है। जहां बेटियों के नाम ही रख दिए- भक्ति, भिक्षा, लज्जा, साध्वी, अर्धांगिनी। लगता है शिक्षा मंत्री ने किताब नहीं, सीधा 'पुरानी सोच का पाठ' पढ़ लिया है।

आपत्तिजनक नाम मिला तो हटाया जाएगाः दिलावर

बढ़ते विवाद के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि सूची अभी अंतिम नहीं है, इसमें संशोधन किया जाएगा। प्रत्येक नाम पर विचार किया जाएगा और यदि आपत्तिजनक नाम पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य उन नामों को बदलना है, जो अर्थहीन या नकारात्मक हैं और बच्चों के आत्मविश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसके तहत अभिभावकों की सहमति से नामों में संशोधन किया जाना है, ताकि बच्चों में आत्मसम्मान और सकारात्मक पहचान विकसित हो सके।

कई नाम सामाजिक संदर्भ में विवादित

सबसे ज्यादा विवाद उन नामों को लेकर है, जिन्हें छात्र-छात्राओं के लिए सुझाया गया है। छात्राओं की सूची में भयंकर, भिक्षा, मक्खी, लम्बोदरी, नागश्री, सती, कारा जैसे नाम शामिल हैं, जबकि लड़कों के लिए आवारा सिंह (अवारसिंह), दहीभाई, जयचंद, दगडूराम, कामदेव जैसे नाम दिए गए हैं। कई नाम ऐसे भी हैं, जो अर्थ के स्तर पर या सामाजिक संदर्भ में विवादित माने जाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery