Thursday, April, 30,2026

181 पर शिकायतों की जानी हकीकत, 2 वीडीओ को चार्जशीट

जयपुर: पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम ने सोमवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) स्टेट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर शिकायतों की जमीनी हकीकत जानी और तुरंत व प्रभावी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

यह निरीक्षण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल के तहत किया गया, जिसमें सभी विभागों के शासन सचिव निर्धारित तिथियों पर हेल्पलाइन कंट्रोल रूम पहुंचकर परिवादियों से बात कर समस्याओं का समाधान तय कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. जोगाराम ने हेल्पलाइन पर दर्ज 24 शिकायतों का अध्ययन किया और उनमें से 11 शिकायतों पर परिवादियों से खुद फोन पर संवाद किया। इनमें केवल 2 मामलों में परिवादियों ने संतुष्टि व्यक्त की, जबकि शेष शिकायतों को रीओपन कर पुनः जांच के निर्देश दिए गए।

सीकरः लापरवाही पर एक्शन

सीकर की फतेहपुर पंचायत समिति के नबीपुरा गांव के राम प्रताप ने गांव में नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी के संतुष्ट न होने और समस्या बनी रहने पर शासन सचिव ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

टोंक: लंबित पट्टा मामले में कार्रवाई

टोंक जिले की उनियारा पंचायत समिति के सेदरी गुजरान, मोहम्मदपुरा गांव के किशन लाल ने एक साल पहले मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक पट्टा जारी नहीं हुआ। इस लापरवाही पर भी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को 17 सीसीए की चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए।

विभागीय आंकड़ेः एक साल में 95.64% शिकायतों का निस्तारण

संपर्क पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में पंचायती राज विभाग से संबंधित कुल 2,93,802 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 2,80,996 शिकायतों (95.64 प्रतिशत) का निस्तारण किया जा चुका है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी 19 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट कर राज संपर्क हेल्पलाइन की प्रगति साझा की। 19 अप्रैल को 19,265 शिकायतों का निपटारा हुआ, जिसमें जयपुर ने 2,092 शिकायतों के निस्तारण के साथ टॉप किया, जोधपुर 1,140 और टोंक 890 शिकायतों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा। टॉप विभागों में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग ने 2,560 शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि खाद्य विभाग 1,756 और जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने 1,456 शिकायतों का निपटारा किया। इस पहल से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery