Tuesday, July, 28,2026

5 साल विवाद... दो बार निरस्त, अब आई सफाईकर्मियों की भर्ती

जयपुर: प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का ऐलान कर दिया है। पिछले पांच वर्षों से विवादों और दो बार भर्ती निरस्त होने के बाद आई यह भर्ती हजारों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है। खास बात यह है कि चयन बिना लिखित परीक्षा, केवल ऑनलाइन लॉटरी से होगा और संतोषजनक सेवा के बाद नियमानुसार नियमित नियुक्ति का भी प्रावधान रखा गया है।

स्वायत्त शासन विभाग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत होगी। अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। इस पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव अनिवार्य होगा। अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का मिलाकर भी मान्य होगा, बशर्ते प्रमाण-पत्र संबंधित निकाय अथवा अधिकृत संस्था से सत्यापित हो तथा 1 अगस्त 2026 के बाद जारी हुआ हो। इस भर्ती में प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेगा। पहले उसी निकाय में अनुभव रखने वालों को लॉटरी में प्राथमिकता मिलेगी। यदि पद खाली रहते हैं तो उसी जिले और बाद में राज्य के अन्य निकायों के अनुभवी अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

किसी एक समाज को प्राथमिकता नहीं

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में किसी एक समाज को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सहित सभी आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आरक्षण और आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सबसे अधिक रिक्तियां जयपुर जिले में

प्रदेश की सबसे अधिक 3,865 रिक्तियां जयपुर जिले के नगरीय निकायों में है, जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अलवर भी शीर्ष जिलों में शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इससे शहरी सफाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ हजारों परिवारों को रोजगार मिलेगा।

कौन कर सकेगा आवेदन ?

  • राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी।
  • कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं।
  • आयु: 21 से 40 वर्ष (1) जनवरी 2027 के अनुसार)।
  • न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव अनिवार्य।
  • अनुभव प्रमाण-पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद जारी और सक्षम अधिकारी से सत्यापित होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

  • लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं।
  • आईटी विभाग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से लॉटरी।
  • पहले उसी निकाय के अनुभवी अभ्यर्थियों को मौका।
  • फिर उसी जिले और अंत में अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे।
  • एक से अधिक निकाय में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त।

दो बार क्यों रद्द हुई भर्ती ?

  • 2023: 13,184 पदों की भर्ती निरस्त।
  • 2024: 23,820 पदों की भर्ती भी रद्द।
  • कारणः अनुभव प्रमाण-पत्रों पर विवाद, फर्जी दस्तावेजों की शिकायतें, प्राथमिकता को लेकर कानूनी व प्रशासनिक विवाद।

संविदा भर्ती का विरोध

प्रदेश में 24,752 संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती के विज्ञापन के बाद वाल्मीकि समाज ने विरोध तेज कर दिया है। वाल्मीकि सेना के प्रदेश प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने 29 जुलाई को प्रदेशभर में 'झाड़ डाउन' आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगों को नई भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery