Monday, March, 16,2026

सस्पेंस खत्म... जयपुर में होंगे IPL के चार मैच

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के तहत अपने चार घरेलू मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित करने पर सहमति दे दी है। फ्रेंचाइजी अध्यक्ष रंजीत बारठाकुर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच हुई बैठक के बाद सुरक्षा और कानूनी देयता को लेकर चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। दरअसल, टाटा प्रोजेक्ट्स की 700 पृष्ठों की स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट में स्टेडियम की संरचना और सुरक्षा मानकों में कमियों की ओर संकेत किया गया था। इसके आधार पर फ्रेंचाइजी ने राज्य सरकार से इंडेम्निटी वेवर की मांग की थी। हालांकि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने इन खामियों को नियमित रखरखाव से दूर किए जाने योग्य बताया। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष सहमत हुए। नई व्यवस्था के तहत तीन अन्य घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। क्रीड़ा परिषद ने स्टेडियम में आवश्यक मरम्मत और उन्नयन कार्य शुरू कर दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery