Tuesday, November, 25,2025

अंतरराष्ट्रीय गुलाब दिवस पर दो दिन 'रोज शो' में महकेंगे गुलाब

जयपुर: दी रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की साधारण वार्षिक बैठक एस. बी. टॉवर, सहकार मार्ग में हुई, जहां सर्वसम्मति से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को चेयरमैन, आईएएस (से.नि.) पवन अरोड़ा को अध्यक्ष और अनिल कुमार भार्गव को महासचिव नियुक्त किया गया। आईएएस (से.नि.) अरुण कुमार, आई सी श्रीवास्तव, अशोक जैन, डी. बी. गुप्ता व राम मोहन को संरक्षक, वी. श्रवण कुमार, आनंदी, डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, भगवती प्रसाद कलाल, रुक्मणि रियार, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. गौरव सैनी और एम. एल. गोयल को उपाध्यक्ष, विनय सूरन को चेयरपरसन रोज शो, डॉ. एस. एस. मेहता को चेयरमैन-गुलदाउदी शो, डॉ. यशबाला सेठ, नरेन्द्र सिंह शेखावत, संतराम मीणा, कैलाश मिश्रा को कार्यकारी समिति का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार मुकेश अग्रवाल, डॉ. दिलीप कुमार शर्मा, सुरेश नारायण शर्मा, आरएस जैन, बद्री प्रसाद शर्मा, मनोज बंसल को संयुक्त सचिव, रवीन्द्र सिंह और अखय सिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष-रोज शो, भोजराज सिंह, सुरेश कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष गुलदाउदी शो और राजकुमार बैद को प्रचार संयोजक नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान के इसी अध्यक्ष अथवा चेयरमैन पद पर हमेशा से ही मुख्य सचिव रहे हैं। कड़ी में वी. श्रीनिवास ने आते ही चेयरमैन पद के लिए स्वीकृति जारी कर दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 51वां अखिल राजस्थान रोज-शो सिटी पार्क, मानसरोवर में अंतरराष्ट्रीय गुलाब दिवस पर पहली बार दो दिन तक रोज शो का आयोजन 7 व 8 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए लेख प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता के आयोजन होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery