Thursday, April, 30,2026

रूफटॉप सोलर में राजस्थान का देश में तीसरा स्थान

जयपुर: राजस्थान में सौर ऊर्जा को लेकर आम उपभोक्ताओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और मंत्री हीरालाल नागर के मार्गदर्शन में राज्य सरकार इस क्षेत्र में लगातार प्रोत्साहन दे रही है। इसका असर साफ दिख रहा है कि प्रदेश में अब तक 2,45,317 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, जिससे 1,43,965 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जिसकी कुल क्षमता 2090 मेगावाट है। पहले स्थान पर गुजरात (6882 मेगावाट) और दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (5442 मेगावाट) हैं। प्रदेश में लगभग 32 हजार उपभोक्ताओं ने 10 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र लगाए हैं।

पीएम सूर्यघर योजना का बड़ा योगदान

पीएम सूर्यघर योजना के तहत अब तक 1,77,468 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। रोजाना 675-700 नए उपभोक्ता इससे जुड़ रहे हैं। मार्च में 20,343 संयंत्र लगाए गए। 23 मार्च को एक ही दिन में 910 इंस्टॉलेशन हुए, जो एक रिकॉर्ड है। इस योजना में हर 6 माह में उपभोक्ताओं की संख्या 2-2.5 गुना बढ़ रही है। फरवरी 2024 में शुरू हुई योजना के पहले 6 महीनों में 7,694 इंस्टॉलेशन हुए थे, जो अब बढ़‌कर लाखों में पहुंचने की ओर हैं। इस साल के पहले 3 माह में ही 58,153 नए उपभोक्ता जुड़े हैं।

सब्सिडी और आर्थिक लाभ

योजना के तहत उपभोक्ताओं को 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी एक से डेढ़ माह में मिल रही है। अब तक 1.52 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 1185 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। इसके अलावा 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत 13,141 उपभोक्ताओं को 17 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी गई है।

आसान ऋण और सरल प्रक्रिया

सोलर प्लांट लगाने के लिए करीब 5.75% ब्याज दर पर आसान ऋण उपलब्ध है। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान ग्रामीण बैंक सहित कई बैंकों ने हजारों उपभोक्ताओं को ऋण दिया है। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा और सभी प्रक्रियाओं को तेज किया गया है। राज्य में पीएम सूर्यघर पोर्टल पर 1896 वेंडर्स रजिस्टर्ड हैं, जो योजना को घर-घर तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery