Wednesday, July, 29,2026

रोडवेज को नई रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 144 नई बसें

जयपुर: राजस्थान रोडवेज ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में रविवार को बड़ा कदम उठाते हुए अपने बेड़े में 144 नई बसें शामिल कीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से पूजा-अर्चना के बाद नई बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बसों का निरीक्षण किया तथा चालकों और रोडवेज कर्मचारियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा कर रही है और प्रदेश के हर कोने तक बेहतर परिवहन सुविधा पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि सरकार के प्रभावी प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण राजस्थान रोडवेज घाटे से उबरकर लाभ की स्थिति में पहुंच रहा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है।

सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का कर्तव्य

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को भी विशेष महत्व देते हुए 'सड़क सुरक्षा अग्रदूत' महिलाओं को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा राजस्थान रोडवेज के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery