Monday, March, 16,2026

रीको के 24 नए औद्योगिक क्षेत्रों में पीएचईडी उपलब्ध करवाएगा पेयजल

जयपुर: प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रीको ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रीको के 24 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए करीब 143 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था पीएचईडी के माध्यम से करवाई जाएगी। रीको के नवीन औद्योगिक क्षेत्र बड़गांव (सिरोही), मसूदा, किशनगढ़-VI एवं खोड़ा (अजमेर), रामा आसपुर (डूंगरपुर), प्रतापगढ़ एक्सटेंशन (प्रतापगढ़), कोटड़ा (धौलपुर), करनपुरा, उखालिया, फतेहपुरा समेलिया (भीलवाड़ा), मलसीसर (झुंझुनूं), खुडियाला एवं तिंवरी (जोधपुर), सियामाली एवं बड़ी सीड (फलोदी), हरसौर (नागौर), श्रीराम जानकी राजास (डीडवाना कुचामन), डोला जागीर, नाडोल एवं वरकाना (पाली), स्टोन पार्क मासलपुर (करौली), श्रीराम जानकी जटलाव गोठड़ा (सवाई माधोपुर), मऊ एवं नीमकाथाना द्वितीय (सीकर) में कार्यरत इकाइयों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

रीको प्रबंध निदेशक शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों एवं कामगारों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। रीको का हरसंभव प्रयास रहा है कि निवेशकों को रीको औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने एवं उनके संचालन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, ताकि वे निर्बाध रूप से अपने उद्योगों को संचालन कर सकें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery