Thursday, April, 30,2026

रीको की पहलः औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेंगी खेल और फिटनेस सुविधाएं

जयपुर: राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) ने औद्योगिक क्षेत्रों की कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अब औद्योगिक क्षेत्रों में खेल और फिटनेस सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि उद्यमी और कामगार केवल काम तक सीमित न रहकर अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकें।

पहले जहां औद्योगिक क्षेत्रों में लोग लगातार मशीनों और उत्पादन कार्यों में व्यस्त रहते थे, वहीं अब उन्हें खेल गतिविधियों और व्यायाम के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस योजना का उद्देश्य कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाना, कर्मचारियों का स्वास्थ्य सुधारना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। रीको ने राज्य के 17 औद्योगिक क्षेत्रों में इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। इनमें जयपुर के बगरू-छीतरौली, अपैरल पार्क और सीतापुरा तृतीय चरण, भिवाड़ी, कोटा, सवाई माधोपुर, आबूरोड, नागौर, पाली, किशनगढ़, झुंझुनूं, बीकानेर, बोरानाडा, श्रीगंगानगर, सीकर और अजमेर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery