Tuesday, February, 17,2026

राजस्व मंडल के नए भवन के लिए 150 करोड़ मंजूर

जयपुर: राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में राजस्व मंडल के नवीन भवन निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय पर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास पर राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने साफा और माला पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि राजस्व मंडल प्रदेश की सर्वोच्च राजस्व न्यायिक संस्था है, जो वर्षों से जर्जर और पुराने भवन में संचालित हो रही थी। इससे अधिवक्ताओं, कर्मचारियों तथा दूरदराज से आने वाले वादकारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस बजट आवंटन से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनाया जा सकेगा।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सराहना की, जिन्होंने इसकी आवश्यकता को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा और निरंतर प्रयास किए। उनके प्रयासों के फलस्वरूप ही सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी। नए भवन में आधुनिक न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए सुविधाजनक चैंबर, डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली, पर्याप्त पार्किंग तथा आमजन के लिए सुगम व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे न्यायिक प्रक्रिया की गुणवत्ता में सुधार होगा और प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा। अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने राजस्थान सरकार का भी आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery