Saturday, July, 25,2026

राजस्थान के प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं होंगी बेहतरः भजनलाल

जयपुर: प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी प्रगतिरत परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी करने और नई योजनाओं की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, सरोवर परिक्रमा मार्ग और घाटों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण और अजमेर विकास प्राधिकरण को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही तनोट माता मंदिर विकास परियोजना के प्रथम चरण के कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए देवस्थान विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा, खाटूश्याम धाम, बेणेश्वर धाम और रामदेवरा मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, सड़क और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। बेणेश्वर धाम में प्रस्तावित स्टैच्यू, धर्मशाला, रसोईघर और घाटों के निर्माण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा रामदेवरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में बने पैनोरमाओं के संरक्षण और रखरखाव को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों के भ्रमण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि नई पीढ़ी राजस्थान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 144 नई बसें, कल सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े को जल्द ही 144 नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 जुलाई की जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल में आयोजित कार्यक्रम में इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों के संचालन से प्रदेश के विभिन्न मागों पर यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम को लेकर रोडवेज मुख्यालय ने तैयारिया तेज कर दी है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोतम शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए निगम के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हीरापुरा बस टर्मिनल पर मंच, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं की अंतिम रूप दिया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery