Thursday, April, 30,2026

सीएम का त्वरित दौरा, उच्चस्तरीय जांच शुरू

जयपुर/बालोतरा: बालोतरा के पचपदरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड राजस्थान रिफाइनरी में 20 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। करीब ढाई घंटे तक उन्होंने अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और रिफाइनरी प्रबंधन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की तथा आग प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से रिफाइनरी के गेट नंबर 1 और 2 पर आमजन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गृह मंत्रालय की फैक्ट फाइंडिंग टीम भी पचपदरा पहुंची है, जो तकनीकी, सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

दोगुने हौसले से करें कामः मुख्यमंत्री

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में दोगुने उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन दल और महिला अधिकारियों की तत्परता व साहस की सराहना की। करीब 79 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी यह रिफाइनरी राज्य के औद्योगिक विकास की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। मंत्री जोगाराम पटेल ने भरोसा दिलाया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही रिफाइनरी को शीघ्र पुनः शुरू किया जाएगा। हादसे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा और उद्घाटन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है और उद्घाटन जल्द ही पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

तकनीकी कारण से हादसा: पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के अनुसार दोपहर करीब 1:55 बजे रिफाइनरी परिसर में लीकेज की समस्या सामने आई। सूचना मिलते ही एचपीसीएल की तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 2:45 बजे तक स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों की सतर्कता से संभावित बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लीकेज से हुआ नुकसान सीमित क्षेत्र तक ही रहा।

हर एंगल से जांच में जुटी एजेंसियां

जांच एजेंसियां तकनीकी खामियों, उपकरणों की विफलता, सुरक्षा मानकों के पालन और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। साथ ही मानवीय लापरवाही या प्रोटोकॉल में चुक की भी पड़ताल की जा रही है। एनआईए विशेष रूप से साजिश, तोड़फोड़ या बाहरी हस्तक्षेप के एंगल की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है, क्या लीकेज सुनियोजित था, क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी थी, और क्या किसी संगठित तत्व की भूमिका रही।

नुकसान का आकलन 3-4 दिन मेंः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जोधपुर सर्किट हाउस में बताया कि घटना की विस्तृत समीक्षा की गई है और अगले तीन-चार दिनों में नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने एचपीसीएल को एक अनुभवी कंपनी बताते हुए भरोसा जताया कि जल्द ही रिफाइनरी का काम सामान्य हो जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery