Sunday, June, 14,2026

कई भर्तियों में बढ़ाए पद, हजारों अभ्यर्थियों को मिली राहत

जयपुर: राज्य में चल रही विभिन्न विभागीय भर्तियों को गति देने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की चल रही और प्रस्तावित भर्तियों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई और लंबित प्रकरणों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागवार भर्तियों की प्रगति के साथ-साथ पद वृद्धि और वित्तीय स्वीकृतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। गृह विभाग में उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती के 61 अतिरिक्त पद जोड़ दिए गए हैं, जिसके बाद पूर्व में विज्ञापित 1,015 पदों की संख्या बढ़कर 1,076 हो गई है। वहीं कांस्टेबल भर्ती में भी बड़ा बदलाव करते हुए 4,000 पदों की तुलना में अब 6,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती में लगभग 10,000 पदों पर प्रक्रिया जारी है।

शिक्षक ग्रेड-III भर्ती में पहले से विज्ञापित 5,000 पदों में 2,000 अतिरिक्त रिक्तियां जोड़ दी गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में सपोर्ट इंजीनियर एवं अन्य पदों की संख्या 3,000 कर दी गई है, जिसकी वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और भर्ती जल्द शुरू होगी। स्वायत्त शासन विभाग में 24,793 सफाई कर्मचारी पदों की भर्ती प्रक्रिया नियम संशोधन स्तर पर है, जिसे शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। सीएस ने लंबित फाइलों पर नाराजगी जताते हुए फाइलो का निरस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए।

जांच में तेजी लाएं

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 53,749 पदों पर प्रक्रिया जारी है, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच में तेजी लाई जा रही है। वहीं 3,430 ग्राम विकास अधिकारी, 600 चिकित्सा अधिकारी, 2,000 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल तथा 590 शारीरिक शिक्षक पदों की भर्ती भी समीक्षा में शामिल रही।

रोजगार पर फोकस

राज्य सरकार 2026 भर्ती कैलेंडर के अनुरूप तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पद वृद्धि और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए ताकि युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर समय पर उपलब्ध हो सकें।

चार जिलों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत जयपुर, उदयपुर, अलवर और नाथद्वारा में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निकायों को कार्यों को अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुखी और जनसहभागिता आधारित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वेस्ट-टू-वेल्थ मॉडल को भविष्य उन्मुख बताते हुए कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, संसाधन पुनर्प्राप्ति और आय सृजन पर जोर दिया। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, तय रूट्स, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और दृश्य स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने तकनीक आधारित निगरानी, ऑटोमैटिक पेनल्टी सिस्टम और यांत्रिक सफाई को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपलब्धियों का डेटा आधारित विश्लेषण, इन्फोग्राफिक्स और स्पष्ट परिणामों के साथ प्रस्तुतीकरण किया जाए। नाथद्वारा के वेस्ट-टू-वेल्थ मॉडल की सराहना की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery