Friday, September, 26,2025

222 RAS अफसरों की बदली से सरकार ने साफ की प्रशासनिक सुधार की मंशा

जयपुर: कई दिनों से तैयार पड़ी आरएएस की जंबो ट्रांसफर लिस्ट आखिर सोमवार को डीओपी ने जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि कुल 222 नामों की इस लिस्ट का होमवर्क तो काफी समय पहले ही हो चुका था, लेकिन विधानसभा सत्र के चलते यह जारी नहीं हो पा रही थी।

लिस्ट में कई चर्चित नामों की अदला-बदली हुई है। इनमें कुछ नाम ये हैं- अनिल कुमार पालीवाल, पंकज ओझा, विभु कौशिक, सुभाष महरिया, सीमा कुमार, आशु चौधरी, प्रतिभा सिंह, अरविंद सारस्वत, प्रहलाद सहाय नागा, गुंजन सोनी, देविका तोमर, -
अर्शदीप बरार, प्रतिभा पारीक, निमिषा गुप्ता, मोहन दान रत्लू, - गोपाल सिंह सरिता। लिस्ट की महत्वपूर्ण बातों में एक है, एपीओ चल रहे 26 आरएएस को पोस्टिंग - दिया जाना।

अब एक मात्र मनोज खेमादा - इस लिस्ट में बचे हैं, जो जुलाई - से तकनीकी कारणों के चलते एपीओ हो गए थे। इनमें दो - आरएएस फरवरी से और तीन * मार्च से एपीओ चल रहे थे। इधर दो सितंबर को ही एपीओ हुए गुंजन - सोनी फिर वापस आ गए हैं। मई में एपीओ हुई प्रतिभा पारीक को जेडीए में अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पेपर लीक मामले में एफिडेविट में गफलत के चलते एपीओ हुई कश्मी कौर रॉन को भी पोस्टिंग मिल गई है। हाउसिंग बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। मार्च 2024 से खाली चल रही सेक्रेटरी की पोस्ट पर अब गोपाल सिंह को लगाया गया है। जबकि डिप्टी सेक्रेटरी के साथ सेक्रेटरी का भी चार्ज संभाल रहे वर्ष 2004 बैच के सीनियर आरएएस अनिल कुमार पालीवाल की हाउसिंग बोर्ड से छुट्टी कर दी गई है।

मिलावट विरोधी कार्रवाइ‌यों में चर्चित व विवादग्रस्त हुए फूड सेफ्टी के एडिशनल कमिश्नर पंकज कुमार ओझा 2001 बैच को बदलकर डायरेक्टर गोपालन लगाया गया है। इसी प्रकार चिकित्सा सेवा निगम में कार्यकारी निदेशक पद पर कार्यरत विभू कौशिक को भी हटाया गया है। विभू निगम की पूर्व एमडी नेहा गिरी आईएएस से सीधे टकराव में आ गए थे। उन्हें अब हाशिये की पोस्टिंग दी गई है। रीको में एडवाइजर इंफ्रा के महत्वपूर्ण पद पर फरवरी 2024 से काबिज सुभाष महरिया को भी बदल दिया गया है। उनकी जगह अब निमिषा गुप्ता को लगाया गया है। महरिया की रवानगी उद्योग भवन में चर्चा का विषय बनी है।

जयपुर हैरिटेज निगम में एक साथ 5 आरएएस का ट्रांसफर भी इस लिस्ट की हाईलाइट माना जा रहा है। जो आरएएस निगम से हटाए गए हैं, उनके नाम हैं- सीमा कुमार (एडिशनल कमिश्नर), युगांतर शर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, निधि सिंह और सरिता मल्होत्रा (सभी डिप्टी कमिश्नर)। बताया जाता है जब से आईएएस निधि पटेल निगम में कमिश्नर बनी हैं, वहीं ऑल इज नॉट वेल बताया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर जब सीएम ने शहर का दौरा किया था तो सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। तब भी डिप्टी कमिश्नर की अदला-बदली की गई थी, लेकिन इस लिस्ट में तो बड़ी सर्जरी की गई। फरवरी 2025 से सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (dipr) में एडिशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे सीनियर आरएएस अरविंद कुमार सारस्वत (2001 बैच) को भी बदला गया है। विभाग में लंबे समय से डायरेक्टर की पोस्ट खाली रहने के कारण अरविंद अपने स्तर पर ही सारी जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उनके स्थान पर किसी को नहीं लगाया गया है।

अभी तक आईएएस या आईपीएस में ही दूसरे राज्य से अफसर डेपुटेशन पर आते रहे हैं, लेकिन इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (uppes) की एक अधिकारी सृष्टि को भी राजस्थान में पोस्टिंग दी गई है। उन्हें झुंझुनूं में प्रशासनिक सुधार विभाग में सहायक निदेशक लगाया गया है। आरएएस कैडर में डेपुटेशन का यह पहला ही उदाहरण है।

लिस्ट में एक रोचक मामला आईएएस हरफूल सिंह यादव का भी है। कोटा में एडिशनल कमिश्नर सीएडी की पोस्ट पर अब एक आरएएस को लगाया गया है। इसके चलते हरफूल सिंह (2016 बैच) को एपीओ कर दिया गया है। हालांकि इस पद पर यह फरवरी 2025 से काबिज थे, लेकिन आरएएस से इनका प्रमोशन आईएएस में दो माह पूर्व जून में हुआ था। यह मामला ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय बन गया है।

अब इंतजार आईएएस, आईपीएस की सूची का

अब आईएएस और आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट की उम्मीद भी जगी है। दोनों ही कैडर की लिस्ट कई कारणों से जरूरी हो रही हैं। इनकी भी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि संभवतः विधानसभा सत्र के चलते लिस्ट रुकी हुई है। लेकिन अब लिस्ट के जारी होने में कोई अड़चन प्रत्यक्ष नहीं दिखाई दे रही है। जानकारों के अनुसार आईएएस में 20 से 25 नाम और आईपीएस में 10 से 15 नामों की लिस्ट संभावित है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery