Friday, September, 26,2025

गहलोत व जूली ने सरकार पर लगाया योजना को कमजोर करने का आरोप

जयपुर: पूर्ववर्ती सरकार की राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को बड़ौदा राजपरिवार की स्कॉलरशिप ने विदेश में पढ़ाई का अवसर दिया, जिससे वे सामाजिक न्याय के प्रतीक बने। इसी सोच के साथ कांग्रेस सरकार ने 500 मेधावी छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए यह स्कॉलरशिप शुरू की थी। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने न केवल स्कीम का नाम बदलकर विवेकानंद स्कॉलरशिप किया, बल्कि इसे कमजोर करने का प्रयास भी किया। स्कॉलरशिप की किस्तें महीनों तक रोकी गईं और अब विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 500 से घटाकर 150 कर दी गई। टीकाराम जूली ने कहा कि नोटिफिकेशन से साफ हो गया कि सरकार इस योजना को सीमित करना चाहती है। पिछले सत्र में राशि जारी नहीं की गई और अब छात्रों की संख्या घटा दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery