Thursday, June, 26,2025

सीकर में बारिश का कहर घर-दुकानों में घुसा पानी

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। कोटा, भीलवाड़ा, सीकर, बीकानेर, झुंझुनूं, टॉक और श्रीगंगानगर में तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, सीकर में मंगलवार सुबह करीब एक इंच (21 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जिससे बाजारों में पानी भर गया और कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। जिले के लक्ष्मणगढ़, लोसल, रामगढ़ शेखावाटी और मलसीसर में भी अच्छी बारिश हुई। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि लूणकरणसर में एक मकान की छत गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। कोटा में शाम करीब 4 बजे तेज बारिश हुई, जिससे भीमगंजमंडी क्षेत्र में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी जयपुर सहित 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि प्रदेश में 7 जून के बाद लू का असर एक बार फिर लौटेगा।

गर्मी से राहत, दो दिन मेहरबान रहेगा मौसम

प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जयपुर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं जैसे जिलों में सामान्य से 10 डिग्री तक कम तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्मी जैसलमेर में रही जहां पारा 41.6 डिग्री पहुंचा। जोधपुर में 39.3 और फलोदी में 39.8 डिग्री तापमान रहा।

प्रदेश में मानसून से पहले रिकॉर्ड बारिश

राजस्थान में इस बार गर्मियों में ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून से पहले अब तक प्रदेश में सामान्य से 80% अधिक वर्षा हो चुकी है। मई माह में जहां सामान्य से 78% अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में 54% कम बारिश हुई थी। इस असमय और अच्छी बारिश से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही बांधों और तालाबों में पानी की कमी भी नहीं हुई। वर्तमान में प्रदेश के बांथों में 46.20% जलभराव है, जो औसतन से काफी बेहतर स्थिति है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य से पांच दिन पहले यानी 20 जून को राजस्थान में प्रवेश करेगा। विशेषज्ञों ने इस बार मानसून के दौरान भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जिससे खेती और जलसंकट दोनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

असम में बाढ़ के हालात, पीएम मोदी ने की CM से बात

असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही, जहां 22 जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। श्रीभूमि सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery