Friday, September, 26,2025

परिवहन सेवाओं को मिली रफ्तार, बसों का बेड़ा मजबूत

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को सुरक्षित, सस्ती और आधुनिक यात्रा सुविधा मिले। इसी दिशा में नई योजनाएं और सुविधाएं यात्रियों को राहत दे रही हैं। सरकार ने बजट घोषणा के तहत प्रदेश के 12 डिपो में 160 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें शामिल की हैं। इनसे आम लोगों को बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है। इसके अलावा 12 सुपर लग्जरी बसों की भी खरीद की गई है, जिससे परिवहन निगम की सेवाएं और सशक्त हुई हैं। राज्य सरकार ने प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता, कैंची धाम और कैलादेवी तक सीधी बस सेवाएं शुरू की हैं। इससे श्रद्धालुओं को अब सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल रही है। इसके साथ ही सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक कुल 5 दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू की है। यह पहल छात्रों के लिए बेहद सहायक साबित हो रही है।

पैनिक बटन से सफर सुरक्षित

महिला यात्रियों और अन्य जरूरतमंदों की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं। आपात स्थिति में यह बटन दबाने पर तुरंत अभय कमांड सेंटर को सूचना मिलती है, जो तुरंत सहायता सुनिश्चित करता है।

महिलाओं को विशेष सुविधा

प्रदेश में पहली बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इससे लाखों महिलाओं को फायदा हुआ और यह कदम सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम माना जा रहा है। सरकार ने 60 से 80 वर्ष की आयु के बुजुर्ग यात्रियों को किराए में 50% छूट देने की घोषणा की है, जो पहले 30% थी। इससे बुजुर्गों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिली है, बल्कि उन्हें सम्मान का अनुभव भी हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery