Tuesday, August, 12,2025

JSU की फर्जी डिग्री से सैकड़ों का हुआ चयन

जयपुर: शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में खुलासा हुआ है कि जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद यूपी से जारी बीपीएड डिग्रियों में भारी अनियमितताएं हैं। इन फर्जी डिग्रियों के आधार पर 167 अभ्यर्थियों ने भर्ती में भाग लिया, जिनमें से कई का चयन भी हो गया। दरअसल, जेएस विश्वविद्यालय के सर्वर पर कार्यरत मोहित गुप्ता ने बताया कि सभी अंकतालिकाएं इस सर्वर से प्रिंट होती हैं और प्रिंट की तिथि व समय को बदला नहीं जा सकता। एसओजी ने सर्वर का बैकअप डेटा डाउनलोड कर दो हार्ड डिस्क में कॉपी किया। एक डिस्क को जब्त कर मालखाने में जमा किया गया। डेटा विश्लेषण में पता चला कि चयनित अभ्यर्थियों में से केवल एक की अंकतालिका नियमानुसार प्रिंट हुई। बाकी सभी की अंकतालिकाएं 2022 में भर्ती विज्ञप्ति या दस्तावेज सत्यापन के समय प्रिंट हुईं।

सीटों से अधिक डिग्रियां

जेएस विश्वविद्यालय को बीपीएड कोर्स के लिए प्रति सत्र 100 सीटों की मान्यता थी, यानी 2017-22 तक अधिकतम 400 डिग्रियां, लेकिन भर्ती में 2082 अभ्यर्थियों ने इस विश्वविद्यालय की डिग्रियों के साथ आवेदन किया, जो फर्जी डिग्रियों की ओर इशारा करता है।

फर्जी स्नातक डिग्रियां

कई अभ्यर्थियों की स्नातक डिग्रियां विलियम कैरी, कलिंगा, महात्मा गांधी, साबरमती और केर्लोक्स यूनिवर्सिटी से थीं, जो जांच में फर्जी पाई गईं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery