Monday, March, 16,2026

35 हजार निजी बसों का चक्का जाम

जयपुर: परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार आधी रात से अनिश्चितकालीन चक्काजाम और हड़ताल शुरू कर दी है। राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के अनुसार, स्टेट कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और लोक परिवहन की करीब 35 हजार निजी बसें इस हड़ताल में शामिल हैं। इससे प्रदेशभर में हजारों यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई जैसे प्रमुख मागों पर चलने वाले बस यात्री इससे खासे प्रभावित होंगे। सोमवार की सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। ऑपरेटर एसोसिएशन ने दावा किया है कि अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के बस ऑपरेटर्स ने भी समर्थन जताया है, जिससे अंतरराज्यीय बसें भी प्रभावित हो सकती हैं। ऑपरेटर्स ने कहा है कि वे सरकार और परिवहन विभाग से सकारात्मक बातचीत की मांग कर रहे हैं। यदि समाधान नहीं निकला तो हड़ताल जारी रहेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery