Friday, June, 27,2025

बरसात में नहाया गुलाबी शहर और गर्मी हुई छूमंतर

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच प्री-मानसून बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। लगातार दूसरे दिन, रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जिसके साथ तेज हवाएं और आंधी भी चली। इस बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी गई, जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक निजात पाई। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह 9 बजे से ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद दोपहर तक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी के साथ कई जिलों में बारिश हुई। रविवार को प्रदेश में तापमान में 7 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान चूरू में 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जैसलमेर में तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकांश जिलों में तापमान रहा 40 डिग्री से कम

रविवार को दौसा में तापमान 41.2 डिग्री रहा। इसके अलावा लूणकरणसर में 41.3, बीकानेर में 40.6, फतेहपुर में 40.5 और पिलानी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर, सीकर और श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेष भागों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। इस दौरान राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा, लेकिन दोपहर बाद बारिश के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही रात के पारे में भी गिरावट देखी गई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री, चूरू में 32.6 डिग्री, अलवर में 31.5 डिग्री और जयपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से कई जिलों में जलभराव

प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक 19 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अजमेर, अलवर, उदयपुर और डूंगरपुर में 5-5 मिमी बारिश हुई। पाली, जैसलमेर, गंगानगर और प्रतापगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अलवर में रविवार शाम को तेज बारिश के दौरान बाला किला के पास पहाड़ों से झरने बहने लगे, जिसने शहर की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। पाली के सादड़ी और देसूरी में दोपहर 3 बजे शुरू हुई बारिश ने सड़कों पर पानी भर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राजसमंद के आमेट में दोपहर 2 बजे तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। सीकर के दांतारामगढ़ में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने मौसम को और रोमांचक बना दिया। जयपुर में भी दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में और कमी आई।

आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश की संभावना है। उदयपुर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 20-21 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है, जबकि आगामी दिनों में बारिश की तीव्रता और क्षेत्र में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री की और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे हीटवेव से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery