Thursday, June, 26,2025

राजस्थान के कई जिलों में प्री-मानसून से राहत

जयपुर: राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्री-मानसून बारिश ने कई जिलों में गर्मी से राहत दिलाई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 जून को दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश कर सकता है, जबकि राजधानी जयपुर में 22 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की जोरदार शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। राजस्थान में इसके धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की प्रगति सामान्य है। इसके जल्द पहुंचने से खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी। हालांकि, भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है, ऐसे में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में झमाझम

मानसून की दहलीज पर खड़े राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई है। सीकर में सर्वाधिक 74 मिमी बारिश दर्ज की गई। चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में 1 से 3 इंच तक बारिश हुई। जयपुर के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल

बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। भरतपुर के डीग के खोह थाना क्षेत्र के गांव नगला महारानियां में 8 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त माधव झुलस गया। दोनों बच्चे बारिश में नहा रहे थे जब यह हादसा हुआ। आकाश दो बहनों का इकलौता भाई था। बयाना के गांव कपूरा ढहर में किसान रामनिवास गुर्जर (60) की मौत उस समय हुई, जब वे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे और बिजली गिरने से अचेत होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery