Monday, March, 16,2026

गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सुनिश्चितः ऊर्जा मंत्री

जयपुर: गर्मी के मौसम में राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ऊर्जा विभाग एवं विद्युत निगमों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गर्मी तेज रहने की संभावना है, जिससे विद्युत मांग में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अधिकारियों को बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय विद्युत गृहों के कॉमन पूल से बिजली का आवंटन प्राप्त करने के प्रयास तेज किए जाएं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने गर्मी के मौसम में 750 मेगावाट का कोटा आवंटित किया था, जिससे आपूर्ति प्रबंधन में मदद मिली थी। इसके अलावा, लघु अवधि के आधार पर एक्सचेंज से बिजली खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया अभी से शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली में तेजी के निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने उत्पादन निगम की आर से थर्मल यूनिटों के बेहतर रखरखाव पर जोर देते हुए कहा कि अनावश्यक ट्रिप की संभावनाएं कम हों और अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित हो। उन्होंने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा मांग और उपलब्धता की समीक्षा

राजस्थान ऊर्जा विकास एण्ड आईटी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक ओम कसेरा ने अप्रैल से सितंबर तक ऊर्जा की औसत मांग, उपलब्धता और मांग वृद्धि का प्रजेंटेशन दिया। अप्रैल और मई के लिए लघु अवधि के आधार पर बिजली खरीद की निविदाएं जारी कर दी गई हैं। जोधपुर डिस्कॉम ने कुछ सब स्टेशनों पर ऊर्जा भंडारण प्रणाली के माध्यम से कृषि उपभोक्ताओं को दिन के दो ब्लॉक में बिजली देने के प्रस्ताव का भी प्रजेंटेशन दिया। बैठक में जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल, ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ स्वामी, उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेन्द्र श्रृंगी सहित तीनों वितरण निगमों और प्रसारण निगमों के अधिकारी उपस्थित रहे। अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के. पी. वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery