Thursday, April, 30,2026

तपिश बढ़ी तो दौड़ी बिजली, बीसलपुर ने बुझाई प्यास

जयपुर: प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखा रही है, वैसे-वैसे बिजली की डिमांड भी तेजी से बढ़ती जा रही है। हालांकि बिजली और पानी दोनों मोचों पर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। बीसलपुर बांध ने भी अपनी भरपूर क्षमता दिखाते हुए जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों को गर्मी के इस दौर में पेयजल सप्लाई को लेकर पूरी तरह चिंता मुक्त कर दिया है। ऊर्जा और जल संसाधन विभाग दोनों ही मोचों पर तैयारियां मुस्तैद हैं।

पिछले दिनों में बिजली डिमांड में 500 लाख यूनिट से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं राहत की बात यह है कि पवन ऊर्जा उत्पादन और बीसलपुर बांध में पर्याप्त जलस्तर के चलते फिलहाल बिजली और पानी दोनों मोचों पर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में बेमौसम बारिश के कारण बिजली की मांग गिरकर करीब 2000 लाख यूनिट तक आ गई थी, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के साथ ही खपत का ग्राफ भी चढ़ने लगा। 11 अप्रैल को 2307 लाख यूनिट से शुरू हुआ आंकड़ा 16 अप्रैल तक बढ़कर 2814 लाख यूनिट तक पहुंच गया। इसके बाद भी मांग 2700 लाख यूनिट के आसपास बनी हुई है।

पवन ऊर्जा से मिल रही राहत

ऊर्जा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 13 अप्रैल को 2439 लाख यूनिट, 14 अप्रैल को 2634 लाख यूनिट, 15 अप्रैल को 2676 लाख यूनिट और 18 अप्रैल को 2781 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। हालांकि यह मांग पिछले साल के मुकाबले अभी कम है, लेकिन मई-जून की गर्मी में इसके और बढ़ने की पूरी संभावना है। बढ़ती मांग के बीच लोड मैनेजमेंट एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है, लेकिन पवन ऊर्जा ने इसमें राहत दी है। इन दिनों औसतन 150 लाख यूनिट प्रतिदिन विंड एनर्जी मिल रही है। प्रदेश में जहां एक ओर गर्मी बिजली की मांग को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है, वहीं पवन और सौर ऊर्जा के साथ-साथ बीसलपुर बांध का जल भंडार आमजन को बड़ी राहत देता नजर आ रहा है।

3714 लाख यूनिट बिजली सप्लाई का बन चुका है रिकॉर्ड

प्रदेश में बिजली सप्लाई के रिकॉर्ड की बात करें तो सितंबर 2023 के पहले सप्ताह में एक दिन में 3714 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई थी, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं दिसंबर 2024 के अंत में 18,600 मेगावाट की पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। गत वर्षों में करीब 3800 लाख यूनिट तक बिजली सप्लाई की मांग पूरी की जा चुकी है।

बीसलपुर बांध में जलस्तर 314.37 RL मीटर

बीसलपुर बांध इस बार तीन जिलों जयपुर, अजमेर और टोंक का साथ मजबूती से निभाने की स्थिति में है। वर्तमान में बांध में कुल भराव क्षमता का लगभग 80% पानी मौजूद है और जलस्तर 314.37 RL मीटर दर्ज किया गया है, जो पिछले 22 वर्षों में अप्रैल माह के दौरान सबसे अधिक है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, यदि मानसून कमजोर भी रहता है, तब भी इन तीनों जिलों में पेयजल आपूर्ति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। अनुमान है कि जून के अंत तक बांध का जलस्तर 70% तक बना रहेगा, जिससे गर्मी के चरम समय में भी पानी की किल्लत नहीं होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी मानसून सामान्य रहता है, तो बीसलपुर लगातार तीसरे साल लबालब भरने का रिकॉर्ड बना सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery