Monday, August, 24,2026

सवा सौ साल में 800 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी राजस्थान की आबादी

जयपुर: पिछले सवा सौ साल में राजस्थान की आबादी 800 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। जनसंख्या वृद्धि भले ही अव चुनौती बनी हुई है, लेकिन एक दशक ऐसा भी रहा जब पूरे देश के साथ राजस्थान की आबादी भी घट गई थी। क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद राजस्थान आबादी के लिहाज से 2011 में 8वें नंबर पर था। वहीं, जनसंख्या वृद्धि की बात करें तो राजस्थान गठन के बाद आबादी तेजी से बढ़ी, जबकि इससे पहले आबादी बढ़ने की रफ्तार कम थी। हर 10 साल में होने वाली जनगणना 2021 में कोरोना काल के कारण नहीं हुई थी, अब अगले साल जनगणना होगी। राजस्थान में 1931 में जातीय जनगणना भी हुई थी। जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान की कुल आबादी 6,85,48,437 आंकी गई। वहीं, वृद्धि दर को देखते हुए मार्च 2021 में यह आबादी अनुमानित 8 करोड़ 1 लाख से अधिक मानी गई। केंद्र सरकार ने इस साल राजस्थान की आबादी 8.54 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है।

वर्ष 1901 में राजस्थान की जनसंख्या 1 करोड़ 2 लाख 94 हजार थी, जबकि 1951 में प्रदेश की कुल जनसंख्या 1.52 करोड़ थी। यानी 50 साल के दौरान केवल राज्य की आबादी केवल 50 लाख ही बढ़ी। इसके बाद 2001 में राजस्थान की जनसंख्या 5 करोड़ 65 लाख से अधिक हो गई थी। इसके अगले 10 साल में राजस्थान की आबादी तेजी से बढ़कर 6 करोड़ 85 लाख से अधिक हो गई। वर्ष 1911 से 1921 के बीच राजस्थान में ऐसा दौर आया, जब आबादी घट गई। वर्ष 1911 में प्रदेश की जनसंख्या 1,09,83,509 थी, जो 1921 में घटकर 1,02,92,648 रह गई। इस तरह आबादी 6 लाख 90 हजार 861 घट गई। कहा जाता है कि आबादी घटने का मुख्य कारण 1918 में फैली इन्फ्लूएंजा महामारी था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई। इसके अलावा, अकाल और प्लेग व मलेरिया जैसी बीमारियों के कारण भी जनसंख्या में गिरावट आई।

वर्ष 1901 में राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था, तब ब्रिटिश शासकों ने जनगणना कराई थी। आजादी से पहले पूरे राजपूताना में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। बाद में साल 30 मार्च, 1949 में इन रियासतों और ठिकानों का एकीकरण कर राजस्थान बनाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery