Tuesday, August, 12,2025

BJP की जल्द, कांग्रेस के 18 कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में संगठनात्मक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली दौरे पर हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 18 नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। दोनों प्रमुख दलों के यह कदम आगामी निकाय चुनावों और संगठन को पुनर्गठित करने की दृष्टि से अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के दौरान हुई चर्चा के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का दिल्ली दौरा पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठन के सिलसिले में हो रहा है। राठौड़ ने अपनी प्रस्तावित टीम की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है और अब दिल्ली में अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। पार्टी के अग्रिम मोचों, जैसे युवा मोर्चा सहित कई मोचों में भी नए चेहरों की संभावना जताई जा रही है।

कार्यशाला आज

भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला 18 जुलाई को सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में होगी। कार्यशाला को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने क्षेत्रीय सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 नगर अध्यक्षों की नई नियुक्ति की घोषणा की है। यह सूची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से मंजूर की गई है। नई नियुक्तियों में रियां बाड़ी से शकीला बानो, परबतसर से भंवरलाल मालाकार, बालेसर से मुकेश सांखला, मथानिया से अजीत कच्छावा, दूदू से राजदीप सिंह, शाहपुरा से मुकेश धोबी सहित अन्य नाम शामिल हैं। इन नियुक्तियों से स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी और पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कांग्रेस ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का भी ध्यान रखा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों दलों के यह संगठनात्मक बदलाव राज्य में आगामी चुनावी तैयारियों और आंतरिक संतुलन साधने की प्रक्रिया का संकेत हैं। भाजपा जहां केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस भी स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाकर अपनी जड़ें मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery