Sunday, June, 14,2026

प्रदेश में एक जून से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान 'उमंग-VII'

जयपुर: राजस्थान पुलिस प्रदेश में बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ 1 जून से 30 जून तक विशेष अभियान 'उमंग-VII' चलाएगी। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर यह अभियान पूरे राज्य में संचालित होगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों को शोषण से मुक्त कराना और बाल तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हवा सिंह घुमरिया ने सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही थाने स्तर पर विशेष रेस्क्यू टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। अभियान के दौरान होटल, ढाबे, फैक्ट्रियां, ईंट भट्टे, रेलवे प्लेटफॉर्म, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। रेस्क्यू किए गए बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, परिजनों की जानकारी जुटाकर बच्चों को परिवार से मिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery