Thursday, January, 29,2026

नए साल पर डीजीपी ने तय की पुलिस की प्राथमिकताएं

जयपुर: डीजीपी राजीव शर्मा ने वर्ष 2026 के लिए राजस्थान पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। जन-सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास को केंद्र में रखते हुए पुलिस तंत्र को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं तकनीक सक्षम बनाया जाएगा। डीजीपी ने नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस के सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं भी दीं। अपने संदेश में डीजीपी ने आगामी वर्ष के लिए सुरक्षित नागरिक, सशक्त समाज और अपराध मुक्त राजस्थान का मंत्र दिया। डीजीपी शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष में राजस्थान पुलिस ने आधुनिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन व तकनीक आधारित पुलिसिंग से अपराध नियंत्रण में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां पुलिस बल के अनुशासन और संवेदनशीलता का ही परिणाम हैं।

पुलिस-जन संबंधों को करेंगे मजबूत

प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर डीजीपी ने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस-जन संबंधों को मजबूत किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी। पुलिस कार्मिकों की कार्यदशा, कल्याण और दक्षता में सुधार के प्रयास किए जाएंगे। समाज के साथ पुलिस की सहभागिता को नई दिशा दी जाएगी।

संगठित अपराध-साइबर क्राइम पर सख्ती

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अपराध संबंधी प्राथमिकताओं में संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, जिसमें त्वरित कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाएगा। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और तकनीकी रूप से सक्षम अनुसंधान पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery