Thursday, January, 29,2026

राजस्थान पुलिस के 45 जांबाजों को किया जाएगा सम्मानित

जयपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस के 45 अधिकारियों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी राजीव शर्मा पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रदेश के चयनित पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करेंगे। आईजी (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार चयनित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशस्ति-रोल प्रदान किए जाएंगे। वहीं मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पांडेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस), नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, आईजी सीआईएसएफ, नई दिल्ली नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल हैं। इसी सूची में डीआईजी अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनंद शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, एसपी राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव-मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार, हर्षवर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना तथा वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा भी शामिल हैं।

मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलेगा प्रशंसा-पत्र

पुलिस विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेंद्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेंद्र सिंह, गणेश राम बिजारणियां, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery