Thursday, December, 04,2025

संयम, धैर्य और सही निर्णय ही खाकी की पहचान

जयपुर: जोधपुर में हाल ही में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस तरह की घटनाएं पुलिस का मनोबल तोड़ रही हैं? प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था संभालने, अपराधों पर अंकुश लगाने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली पुलिस जब ऐसे विवादों में घिरती हैं तो न केवल उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है, बल्कि जनता का भरोसा भी डगमगाता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी पक्ष बैठकर समाधान निकालें ताकि प्रदेश में शांति भी बनी रहे और पुलिस का मनोबल भी कमजोर न पड़े।

इसी पृष्ठभूमि में राजस्थान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। डीजीपी राजीव शर्मा ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सुरक्षा है और किसी भी परिस्थिति में संयम, संवेदनशीलता और प्रोफेशनलिज्म की कमी नहीं दिखनी चाहिए। डीजीपी ने यह भी माना कि जोधपुर की घटना के बाद पुलिस के खिलाफ गलत संदेश गया है, जिसे सुधारना अब प्राथमिकता है। उन्होंने सभी एसपी और फील्ड यूनिट्स को निर्देशित किया है कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाया जाए, जबकि अपराधियों में पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश स्पष्ट दिखाई दे।

डीजीपी शर्मा ने कहा कि खाकी की पहचान संयम, धैर्य और सही निर्णय क्षमता से होती है। किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में ऐसा कदम नहीं उठना चाहिए जो विवाद बढ़ाए या गलत संदेश दे। जोधपुर विवाद के बाद पुलिस पर सवाल जरूर उठे, लेकिन यह भी सच है कि प्रदेश की पुलिस लगातार दबाव में काम करती है। लंबी ड्यूटी, लगातार फील्ड ऑपरेशन, संवेदनशील स्थितियां ऐसे माहौल में एक छोटी चूक भी बड़ा विवाद खड़ा कर देती है, इसलिए पुलिस को बिना सुने कठघरे में खड़ा कर देना समाधान नहीं, बल्कि आगे और तनाव बढ़ा सकता है।

खाकी का इकबाल जनता के भरोसे से

इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने भी पुलिस को संयम, मर्यादा और शालीनता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस जनता के लिए है। कोई भी कार्रवाई कानून के दायरे में, प्रोफेशनल और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। खाकी का इकबाल तभी बुलंद होता है जब जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे। राजस्थान पुलिस का यह रुख बताता है कि वह न केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त है, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और सुधार के लिए तैयार भी है।

पुलिस और समाज दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि पुलिस और समाज दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हैं। तनाव, टकराव और अविश्वास किसी के हित में नहीं। पुलिस-जन सहयोग ही वह मार्ग है, जिससे प्रदेश में शांति भी बनी रहेगी और पुलिस का मनोबल भी मजबूत रहेगा। राजस्थान पुलिस की यह पहल निश्चित रूप से विश्वास बहाली की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। आने वाले दिनों में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और व्यवहार से ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और प्रदेश में कानून-व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery