Thursday, July, 30,2026

नई पॉलिसी लागू: पात्रता पूरी करने वाले इंस्पेक्टरों को ही मिलेगी पोस्टिंग

जयपुर: पुलिस मुख्यालय ने पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) की विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) को लेकर नई नीति लागू कर दी है। अब जेडीए, यूआईटी, नगर निगम, आबकारी विभाग, पीसीपीएनडीटी सेल और रेरा जैसे महत्वपूर्ण एवं चर्चित विभागों में डेपुटेशन केवल निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले निरीक्षकों को ही मिलेगा। लगातार बढ़ रही सिफारिशों और मलाईदार मानी जाने वाली पोस्टिंग के लिए होड़ को देखते हुए यह नीति तैयार की गई है।
नई व्यवस्था के तहत डेपुटेशन के लिए वही पुलिस निरीक्षक आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने सीधी भर्ती के बाद कम से कम पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। साथ ही वर्तमान रैंक पर न्यूनतम दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होना भी अनिवार्य होगा।

इसके अलावा पिछले पांच वर्षों के दौरान किसी अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर नहीं रहे अधिकारी ही पात्र माने जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने पात्रता के लिए साफ कर दिया है कि आवेदक के खिलाफ पिछले दो वर्षों में कोई विभागीय दंड नहीं होना चाहिए। न तो विभागीय जांच लंबित हो, ना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का मामला और न ही कोई आपराधिक प्रकरण विचाराधीन हो। गंभीर आरोपों का सामना कर रहे या बड़ी सजा प्राप्त कर चुके अधिकारियों को भी डेपुटेशन के लिए अयोग्य माना जाएगा।

आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई

पुलिस मुख्यालय ने इच्छुक एवं पात्र पुलिस निरीक्षकों से 22 जुलाई, 2026 तक अतिरिक्त महानिदेशक (कार्मिक) कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। नई नीति का उद्देश्य प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता आधारित चयन सुनिशित करना बताया जा रहा है। इससे प्रभाव और सिफारिश के बजाय सेवा रिकॉर्ड और कार्य निष्पादन के आधार पर अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery