Sunday, September, 13,2026

सोशल मीडिया पर वर्दी की गरिमा बनाए रखें

जयपुर: पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों के आचरण को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। कमिश्नर, आईजी और एसपी को भेजे गए पत्र में आमजन व अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ शालीन, सम्मानजनक और संवेदनशील रवैया अपनाने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि पुलिस का काम जन सेवा और जनविश्वास पर आधारित है।

इसलिए अधिकारियों का आचरण ऐसा होना चाहिए, जिससे जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि कायम रहे। साथ ही विभाग के भीतर भी सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने माना है कि वरिष्ठ अधिकारियों का आचरण विभागीय कार्य संस्कृति और अधीनस्थ कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करता है। ऐसे में नेतृत्व करने वाले अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मातहतों के साथ सम्मानपूर्वक पेश आएं और कार्य स्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।

पब्लिक डोमेन में भी आचरण पर नजर

पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर भी अपने आचरण का ध्यान रखने को कहा है। पत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों का उल्लेख करते हुए वर्दी की गरिमा बनाए रखने की हिदायत दी गई है। विशेष रूप से काला चश्मा पहनकर रील बनाने जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि पुलिस अधिकारी का सार्वजनिक व्यवहार विभाग की प्रतिष्ठा और वर्दी की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।

पुलिस लाइन में चस्पा हुआ आदेश

मामले में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के निर्देश के बाद आयोग के आदेश की प्रतिलिपि फलौदी पुलिस अधीक्षक को सूचनार्थ भेजी गई थी। साथ ही इसे फलौदी पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए थे। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए व्यवहार संबंधी व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मानवाधिकार आयोग पहुंचा था मामला

आईपीएस कुंदन कंवरिया के फलौदी एसपी रहते उनके व्यवहार को लेकर शिकायत सामने आई थी। मार्च 2026 को जोधपुर रेंज कार्यालय की ओर से मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में शिकायत का उल्लेख किया गया था। पत्र के अनुसार, तत्कालीन एसपी के रूखे व्यवहार और कठोर भाषा को लेकर उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों में असंतोष था। जोधपुर रेंज कार्यालय ने शिकायत को गुमनाम परिवाद बताते हुए गोपनीयता का भी उल्लेख किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery