Friday, April, 17,2026

पुलिस स्थापना दिवस आज, RPA में दिखेगी खाकी की भव्यता

जयपुर: राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस गुरुवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह में खाकी वर्दी की पूरी भव्यता देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सेरेमोनियल परेड की सलामी लेंगे। समारोह की शुरुआत सुबह 7:15 बजे होगी। सबसे पहले मुख्यमंत्री अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद परेड ग्राउंड में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया जाएगा।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विशिष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों और उत्कृष्ट बीट कांस्टेबलों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उन नागरिकों और सामाजिक संगठनों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे, जिन्होंने प्राकृतिक आपदा, गंभीर अपराध रोकने या आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की असाधारण मदद की है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया जाएगा। इससे सेवानिवृत्त कर्मियों को विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

3 नागरिकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

समारोह में इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। एडीजी (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाली सूची में सिरोही के समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, झालावाड़ के सुरजीत कश्यप तथा उदयपुर की संभाग स्तरीय बाल सुरक्षा सलाहकार सिंधु बिनुजीत का नाम शामिल है, जिन्हें मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

युवा नेतृत्व में होगा शक्ति प्रदर्शन

समारोह में परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कार्तिकय वर्मा (जिला अलवर) करेंगे। जबकि, प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव (कोटा शहर) रिजर्व परेड कमांडर की भूमिका में रहेंगे। परेड में कुल 12 प्लाटून शामिल होंगी। परेड के दौरान आरपीए का सेंट्रल बैंड अपनी मधुर धुन से माहौल में जोश भरेगा। इसके अलावा अकादमी के चिकित्सालय में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। दिनभर विभिन्न कार्यक्रम व सेमिनार होंगे। शाम को 'बड़ा खाना' और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

सिंधु बिनुजीत ने जगाई बाल संरक्षण की अलख

उदयपुर की बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत की सक्रियता वर्ष 2010 में डूंगरपुर जिले में चर्चा में आई, जब उन्होंने बी.टी. कॉटन क्षेत्रों में बच्चों के बाल श्रम और पलायन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए। आदिवासी क्षेत्रों में परंपराओं के खिलाफ जाकर उन्होंने प्रशासन, पुलिस और यूनिसेफ के बीच समन्वय स्थापित कर बाल श्रम की समस्या का समाधान निकाला। पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक और सुरक्षा सखियों को बाल संरक्षण के विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। डूंगरपुर में 'बाल मित्र पुलिस थाना' और 'सुरक्षित विद्यालय' जैसे नवाचारों की शुरुआत की गई।

तत्कालीन मुख्यमंत्री भी हुईं थीं प्रभावित

सिंधु बिनुजीत के कार्यों की चर्चा तब और बढ़ी जब वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर भ्रमण के दौरान इन नवाचारों से जुड़ी बालिकाओं से संवाद किया। वे इन प्रयासों से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने इसे पूरे राज्य में लागू करने के निर्देश दिए। वर्तमान में यह उदयपुर रेंज के सभी जिलों में संचालित हो रहा है, जिससे हजारों बच्चे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery