Friday, April, 17,2026

मुख्यमंत्री ने जांबाज पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जयपुर: राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए), जयपुर में गुरुवार को राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एडीजी बीजू जॉर्ज जोसफ, बिपिन कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, उपनिरीक्षक सीताराम भाकल, गिरधारी लाल और एएसआई गोविंदराम सहित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्य स्तरीय सम्मान

समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें उदयपुर की सिंधु बिनुजीत (संभाग स्तरीय बाल सुरक्षा सलाहकार) का नाम प्रमुख है, जिन्होंने बाल संरक्षण और बाल श्रम उन्मूलन में सराहनीय कार्य किया है। समारोह का समापन शाम को 'बड़ा खाना' और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

निठारवाल ने 23वीं बार किया रक्तदान

स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह के दौरान जयपुर कमिश्नरेट के एएसआई नरेंद्र सिंह निठारवाल ने 23वीं बार रक्तदान किया। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा स्वयं उनके पास पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery