Monday, April, 21,2025

वर्दी और मैस भत्ते में वृद्धि, सेमी डीलक्स बसों में निःशुल्क यात्रा

जयपुर: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को कई बड़ी सौगातें दीं। आरपीए मैदान में आयोजित परेड निरीक्षण व समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने वर्दी और मैस भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके अलावा कांस्टेबल से लेकर एएसआई तक के पुलिसकर्मियों को अब रोडवेज की सेमी डीलक्स बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान पुलिस के जवानों का साहस, सेवा और बलिदान अतुलनीय है। पुलिस की वर्दी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी, वचन और जीवन का अर्थ है। पुलिसकर्मी सही मायनों में समाज के असली नायक हैं। उन्होंने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन भी किया।

भत्तों में वृद्धि और पदोन्नति पर जोर

अब कांस्टेबल से एएसआई तक वर्दी भत्ता ₹7,000 से बढाकर ₹8,000 किया जाएगा, वहीं पुलिस निरीक्षक तक के अधिकारियों का मैस भत्ता ₹2,400 से बढ़ाकर ₹2,700 होगा। सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मियों को समय पर पदोन्नति देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

साइबर नियंत्रण केंद्र की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री ने 'सरदार पटेल सेंटर फॉर साइबर कंट्रोल एंड वार रूम' की स्थापना की घोषणा की, जिसकी लागत ₹350 करोड़ होगी। इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ₹60 करोड की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है। समारोह में डीजीपी यू.आर. साहू, मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस होम आनंद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी साहू ने साहू ने मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस बल के हित में लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताया और उन्हें अपराध नियंत्रण में सहायक बताया।

लांगरियों के मानदेय में भी बढ़ोतरीः पुलिस एवं कारागार विभाग में में कार्यरत लांगरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही 250 लांगरी पदों का नया सृजन भी किया जाएगा।

'पुलिस मॉडर्नाइजेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड' के गठन की घोषणा

पुलिस आधुनिकीकरण और आधारभूत ढांचे के लिए मुख्यमंत्री ने ₹200 करोड़ के 'पुलिस मॉडर्नाइजेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड' के गठन की घोषणा की। राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10,000 पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी गई है, साथ ही 5,500 नए पदों का सृजन और इस वर्ष 3,500 नए पद सृजन प्रस्तावित किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery